सहारनपुर में दो कोरोना पाजिटिव मिले, 23 हजार को लगा टीका, विदेश से आने वाले 70 लोगों की आई सूची

सहारनपुर में अभी तक एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं था। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। शहर के मिशन कंपाउंड के रहने वाले हैं दोनों केस। जिले में टीकाकारण के लिए बनाए गए थे 409 केंद्र।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:01 PM (IST)
सहारनपुर में दो कोरोना पाजिटिव मिले, 23 हजार को लगा टीका, विदेश से आने वाले 70 लोगों की आई सूची
सहारनपुर में दो कोरोना पाजिटिव मरीज मिले।

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। केवल इसका असर कम हुआ था। जिस कारण अभी तक जिले में एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं था। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं करनी है। नियमों का पालन करना है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 23 हजार 580 लोगों को कोरोना का टीका लगाया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रोजाना चार से पांच हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिनमें से अभी तक कोरोना पाजिटिव नहीं मिल रहे थे, लेकिन गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पाजिटिव मिल गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए होम आइसालेशन किया गया है। उनका घर पर ही उपचार होगा। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि लोग शारीरिक दूरी अपनाए। बिना मास्क के अपने घर से न निकले। दूसरी लहर में कुछ लोगों ने लापरवाही की थी। जिस कारण जिले के 32 हजार 900 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। अब तीसरी लहर में भी जिले में तीन लोग अब तक पाजिटिव मिल चुके हैं। 441 लोगों की जान चली गई थी।

विदेश से आने वाले 70 लोगों की आई सूची

सीएमओ डा. संजीव मांगलिक ने बताया कि ओमिक्रान को लेकर बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। गुरुवार को भी दिल्ली से 70 लोगों की सूची मिली है। यह सभी लोग अलग अलग देशों से सहारनपुर आए है। जिनमें सात लोग ऐसे हैं, जो काेरोना प्रभावित देशों से लौटकर सहारनपुर पहुंचे हैं। इन सभी के सैंपल शुक्रवार को लिए जाएंगे।

409 केंद्रों पर चला टीकाकरण अभियान

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गुरुवार को टीकाकरण के लिए 409 केंद्र बनाए गए थे। यहां पर 68 हजार 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। 23 हजार 580 लोग ही टीका लगवा सके।

chat bot
आपका साथी