मेरठ में हलाला के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, मौलाना अभी भी फरार

मेरठ के एसपी सिटी ने बताया कि थाना टीपी नगर में एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छल से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस प्रकरण में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:23 AM (IST)
मेरठ में हलाला के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, मौलाना अभी भी फरार
पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मेरठ, जेएनएन। तलाकशुदा महिला के साथ बीते दिनों मेरठ में हलाला के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मौलाना सरफराज फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश से बाहर भी गई हैं।

मेरठ के एसपी सिटी ने बताया, कि थाना टीपी नगर में एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छल से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस प्रकरण में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस केस का मुख्य आरोपी मौलाना अभी फरार है।

महिला का आरोप है कि एक मौलाना ने साजिश के तहत महिला को होटल में पहुंचाया है। जहां दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट इलाके का है। पुलिस के अनुसार एक दंपती ने घरेलू कलह के कारण पिछले छह महीने पहले आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद भी यह दोनों आपस में मिलते रहे। इसी दौरान उन्होंने फिर से निकाह करने का फैसला लिया।

इसके बाद महिला ने पति के मिलने वाले मौलाना सरफराज से इस बारे में बातचीत की। मौलाना सरफराज ने उसे इसके लिए हलाला करने के लिए कहा था। उसने बताया कि हलाला के लिए पहले किसी दूसरे शख्स से शादी कर उससे तलाक लेना होगा। इसके बाद ही वह पहले पति से दोबारा शादी कर सकती है।

मौलाना सरफराज ने हलाला के लिए बागपत के रहने वाले रियासत से बात करने की बात महिला से कही थी। इस दौरान उसने बताया कि रियासत महिला से शादी करने के बाद उसे तलाक दे देगा। महिला का आरोप है कि बीते शनिवार की देर रात मौलाना पीड़ितको अपनी बाइक पर बैठा कर एक होटल पर छोड़ आया। जहां रियायत के साथ उसके गांव का उम्मेद भी मौजूद था।

होटल में रियायत और उम्मेद ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद पीड़ितको होटल में छोड़ कर वहां से भाग गए। पीड़ितने इस बात की जानकारी अपने मौसेरे भाई को दी। भाई ने थाना टीपी नगर को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ितकी शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस होटल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी