मुजफ्फरनगर में किसान व भाजपा के बीच हुए टकराव पर छिड़ा ट्विटर वार, संजीव बालियान बोले- यह RLD की साजिश

सोरेम में हुए किसानों और भाजपा के बीच टकराव ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है। रालोद के नेताओं ने ट्विटर पर भाजपा को घेरने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने इस पूरे मामले को रालोद की साजिश बताया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:37 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में किसान व भाजपा के बीच हुए टकराव पर छिड़ा ट्विटर वार, संजीव बालियान बोले- यह RLD की साजिश
मुजफ्फरनगर में रालोद व भाजपा के बीच ट्विटर वार छिड गया है।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सोरेम में हुए किसानों और भाजपा के बीच टकराव ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है। रालोद के नेताओं ने ट्विटर पर भाजपा को घेरने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने इस पूरे मामले को रालोद की साजिश बताया है। उन्‍होंने कहा कि यह पहले से ही प्‍लानिंग की गई थी। इसमें से कोई खाप चौधरी या किसान नहीं थे बल्कि रालोद के ही पांंच से छह नेताओं ने यह किया है। केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने इस घटना की पूरी जानकारी ट्वीट कर दी है। वहीं रालोद के नेता जयंत चौधरी ने भी इस मामले में भाजपा पर आरोप लगाया है।

आज जब सोरम में स्वर्गीय श्री राजबीर सिंह जी की शोकसभा एवं रस्म पगड़ी में शामिल हुआ ,इस दौरान लोकदल के 5-6 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी तथा गाली गलौज की।जिस पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने को मना किया तथा वहां से भगा दिया। — Dr. Sanjeev Balyan (@drsanjeevbalyan) February 22, 2021

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने पूरे प्रकरण पर ट्वीट किया है। उनका कहना है कि रालोद ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। घटना के 10 मिनट के अंदर चुनाव लड़ने वाले रालोद नेता, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष गांवों में पहुंच गए। इससे साफ है कि घटना की साजिश रची थी। चुनाव में अभी समय है और एक साल बाद चुनाव में फिर आमने-सामने होंगे। समाज को बांटने का प्रयास न किया जाए। संवाद से विरोध कीजिए। बता दें कि रविवार को शामली के भैसवाल गांव में सपा ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था।

सोरम गाँव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल! किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज़्ज़त तो करो! इब कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गाँववाले?#मुजफ्फरनगर pic.twitter.com/X21oP7iTgP

— Jayant Chaudhary (@jayantrld) February 22, 2021

 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोरम की घटना पर ट्वीट किया है। कहा कि बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष हुआ, कई लोग घायल हुए। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत करो। कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांव वाले?।

रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा आंदोलन को कुचलना चाहती है। ग्रामीणों से मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रालोद किसानों के साथ है। 26 को सोरम में महापंचायत होगी।

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मारपीट की जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा लगातार किसानों को अपमानित करने का प्रयास कर रही है। अब भाजपाई मारपीट पर भी उतारू हो गए हैं। इस प्रकार की गुंडागर्दी आज तक नहीं देखी।

पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सोरम की घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा के बड़े नेताओं को इस प्रकार का व्यवहार शोभा नहीं देता है। इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र मलिक, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: RLD सुप्रीमो अजित सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- कुछ भी कर लो, नहीं रुकेगा विरोध

chat bot
आपका साथी