मेरठ में संतान नहीं होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, अब न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Triple Talaq मेरठ में संतान नहीं होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। महिला के मायके वालों ने समझने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस में शिकायत की गई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:52 AM (IST)
मेरठ में संतान नहीं होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, अब न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
मेरठ में विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में शादी के पांच वर्ष बाद भी संतान नहीं होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। महिला के मायके वालों ने पति व उसके स्वजन को समझने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। थाने स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर विवाहिता ने एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जहां से उसे निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने भिजवा दिया गया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन निवासी चांदनी की शादी तारापुरी निवासी इरफान से हुई थी। शादी के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी दंपती को संतानी नहीं हुई। विवाहिता का आरोप है कि जिस वजह से इरफान व उसके स्वजन उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार विवाहिता के मायके वालों ने दंपती के उपचार कराने की सलाह दी। लेकिन वह चिकित्सक के पास नहीं गए।

निष्‍पक्ष कार्रवाई का आश्‍वासन

इसी वजह से दंपती के बीच क्लेश रहने लगा। ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ने पर विवाहिता ने मायके वालों से शिकायत की, उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी प्रताडऩा बंद नहीं हुई। एक सप्ताह पहले इरफान ने चांदनी की पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाने स्तर पर आरोपित पति के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी आवास पर मौजूद अधिकारियों ने विवाहिता को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मेले में महिला से छेड़छाड़

मेरठ में दशहरा मेले में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटा। अधमरा होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, सदर बाजार में एक व्यक्ति की जेब भी साफ हो गई। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार रात स्वजन संग रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेला देखने के लिए आई थी। इस दौरान एक मनचला काफी देर से उनका पीछा कर रहा था। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर स्वजन और आसपास के लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी