समाजसेवी अरुण गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी अरुण कुमार गुप्ता की तृतीय पुण्य तिथि पर गुरुवार को अरुण गुप्ता चैरिटेब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:30 PM (IST)
समाजसेवी अरुण गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
समाजसेवी अरुण गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

मेरठ,जेएनएन। समाजसेवी अरुण कुमार गुप्ता की तृतीय पुण्य तिथि पर गुरुवार को अरुण गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुडमंडी स्थित शिव मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की मूíत की प्राण प्रतिष्ठा प्राण प्रतिष्ठा की गई।

तीन दिन से पंडित ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में संस्था अध्यक्ष सौरभ गुप्ता द्वारा विधि विधान से मूíत का पूजन कराया जा रहा था। बुधवार सुबह सर्वप्रथम बैंडबाजों के साथ भगवान की मूíत की शोभायात्रा गुड़ मंडी में निकाली गई। मूíत स्थापना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। दोपहर लगभग दो बजे से गरीब महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। पुण्यतिथि पर लोगों ने अरुण कुमार गुप्ता के चित्र के पर पुष्पांजलि अíपत कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता विनोद खटीक, भूपेंद्र त्यागी, चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता, सौरभ शर्मा, संदीप मावी, मोनू बजरंगी, योगेंद्र जाटव, विनोद गुप्ता, रणवीर सिंह, डा. ़फराहीम, रोबिन गुप्ता, लालू, अनीता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, कुसुम शर्मा, डा. गुंजन शर्मा आदि रहे।

मतदान में गिरावट लोकतंत्र के लिए खतरा: क्षेत्र के सरूरपुर गांव स्थित भारतीय मतदाता संघ के मुख्य कार्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान में गिरावट पर चिता व्यक्त करते हुए विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ दिलाई और हर राज्य में जागरूक अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, राष्ट्रीय महासचिव वैध सुरेश कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राहुल शर्मा ने विचार रखे। महासचिव आजाद मलिक ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी