विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ठप रही आपूर्ति

बारिश के चलते कहीं विद्युत लाइन पर पेड़ गिरे तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो गए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:15 AM (IST)
विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ठप रही आपूर्ति
विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ठप रही आपूर्ति

मेरठ,जेएनएन। बारिश के चलते कहीं विद्युत लाइन पर पेड़ गिरे तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो गए। जिससे ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं, छोटे-छोटे फाल्ट के चलते भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही।

कंकरखेड़ा क्षेत्र में कस्बा व देहात में बिजली लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लाइन ठीक की जा सकी। लगभग ढाई घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, शिवाजी रोड फीडर अंतर्गत एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिसे सुधारने के बाद करीब दो घंटे बाद शिवाजी रोड की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह विकासपुरी में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं छोटे-छोटे लोकल फाल्ट के चलते बिजली बंबा बाईपास से जुड़े मोहल्ले, शारदा रोड, टीपीनगर, घंटाघर क्षेत्र, माधवपुरम में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बड़ी बहन के सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म

मेरठ : बड़ी बहन के सौतेले बेटे ने रिश्तों को कलंकित करते हुए रिश्ते की मौसी से दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छोटा बाजार स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक उसकी बड़ी बहन का करीब दो साल पहले तलाक हो गया था। जिसके बाद स्वजन ने उसकी शादी रुड़की रोड निवासी व्यक्ति से करा दी। आरोप है कि बड़ी बहन के सौतेले बेटे ने रिश्ते की मौसी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित पिछले एक साल से युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था। एक सप्ताह पहले यह बात पीड़िता की बहन को पता चल गई। पिता-पुत्र ने मिलकर पीड़िता की बहन को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि युवती ने अपनी बहन के सौतेले बेटे पर आरोप लगाये है। पूछताछ के लिए युवक को थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी