जाम ने थामी हाईवे और शहर की रफ्तार, लोग हुए हलकान

बदइंतजामी के कारण शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुरुवार को भी शहर के कई हिस्सों में भीषण जाम लगा रहा। ट्रैफिक संचालन दुरुस्त कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 07:00 AM (IST)
जाम ने थामी हाईवे और शहर की रफ्तार, लोग हुए हलकान
जाम ने थामी हाईवे और शहर की रफ्तार, लोग हुए हलकान

मेरठ। बदइंतजामी के कारण शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुरुवार को भी शहर के कई हिस्सों में भीषण जाम लगा रहा। ट्रैफिक संचालन दुरुस्त कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।

शहर में सुबह के समय तो वाहन सरपट दौड़ते रहे, लेकिन दोपहर होते-होते व्यवस्था खराब होती चली गई। बेगमपुल पर शास्त्री की मूर्ति के पास ठेला-पटरी वालों ने फुटपाथ कब्जा रखे हैं और उनके आगे बाइक, ई-रिक्शा व टेंपो खड़े कर दिए जाते हैं। छावनी परिषद और लालकुर्ती पुलिस की मिलीभगत के कारण अवैध पैठ लगती है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ जाती है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में अवैध पार्किंग ने हाल-बेहाल कर दिया है। इसके चलते यहां भीषण जाम लगा रहा। एसएसपी के निर्देश पर भी लालकुर्ती थाना पुलिस अतिक्रमण हटाने में नाकाम है।

इसी तरह हापुड़ अड्डे पर भी वाहनों की रफ्तार कई बार थमी। यहां भी कई बार अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। कुछ घंटों बाद ही अतिक्रमण हो जाता है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर टीपीनगर कट, फुटबाल चौक, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड, केसरगंज, सोतीगंज, घंटाघर के अलावा भूमिया का पुल आदि जगहों पर भी जाम लगा रहा। यातायात सुचारु कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

किसी का नहीं ध्यान

शहर की कई सड़कें अतिक्रमण की वजह से बेहद संकरी हो गई हैं। पैदल चलना भी यहां दूभर है। इसके चलते ही यहां हमेशा जाम जैसे हालात रहते हैं। बेगमपुल, रोडवेज बस स्टैंड, हापुड़ अड्डा आदि जगहों पर संबंधित थाना पुलिस और नगर निगम का अतिक्रमण पर कोई ध्यान नहीं है। यदि यहां से अतिक्रमण हटवा दिया जाए तो लोगों को जाम के झाम से काफी राहत मिल सकती है। देर रात दिल्ली रोड जाम

देर रात दिल्ली रोड पर दैनिक जागरण चौराहा पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो भीषण जाम लग गया। करीब आठ बजे वाहनों की रफ्तार धीमी होनी शुरू हो गई थी। रात 10 बजे तक मेवला फ्लाईओवर तक लोग जाम में फंसे रहे। व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह यातायात सुचारू कराया। इन्होंने कहा--

ट्रैफिक संचालन दुरुस्त रखने के लिए बेगमपुल समेत मुख्य स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बेगमपुल पर बाजार में आने वाले लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। यहां पार्किंग नहीं होना जाम की सबसे बड़ी वजह है।

-संजीव कुमार बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी