बढ़ती महंगाई से परेशान है व्यापारी और आम आदमी : कंछल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से व्यापारी और आम आदमी सभी परेशान हैं। केसरगंज स्थित होटल मयूर में पत्रकारों के पूछने पर कि आने वाले चुनाव में व्यापारियों का रुख किस पार्टी की ओर रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:17 PM (IST)
बढ़ती महंगाई से परेशान है व्यापारी और आम आदमी : कंछल
बढ़ती महंगाई से परेशान है व्यापारी और आम आदमी : कंछल

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से व्यापारी और आम आदमी सभी परेशान हैं। केसरगंज स्थित होटल मयूर में पत्रकारों के पूछने पर कि आने वाले चुनाव में व्यापारियों का रुख किस पार्टी की ओर रहेगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य कंछल ने कहा कि किसी पार्टी की सरकार आएगी यह वह नहीं कह सकते। पर 1984 के बाद से किसी भी राजनीतिक दल की सरकार जिसका कार्यकाल समाप्त हुआ है उससे अगली बार सरकार नहीं बनी है।

बनवारी लाल कंछल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारियों का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा किए जाने की मांग की है। यही नहीं डकैती, छिनैती और चोरी आदि के मामले में पीड़ित व्यापारी को 10 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए। कहा शीघ्र ही उनकी पुस्तक उपलब्धि और सफलता प्रकाशित होने वाली है जिसमें संघर्षो का पूरा ब्योरा होगा।

नवीन गुप्ता को प्रदेश महासचिव का जिम्मेदारी

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को संगठन प्रदेश महासचिव और मेरठ महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके पहले संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष रहे ओपी खन्ना संगठन में महासचिव रह चुके हैं। गुरुग्राम मेदांता में पत्‍‌नी के इलाज के लिए गए नवीन गुप्ता ने फोन से हुई बताचीत में बताया कि वह अपनी नियुक्ति के लिए बनवारी लाल जी को धन्यवाद देते हैं। साथियों से विचार विमर्श कर पद को लेकर कोई निर्णय लेंगे।

सतीश चंद जैन को जिला अध्यक्ष की और युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अंकेश अग्रवाल को सौंपी। सुभाष सिंह को कोषाध्यक्ष और दिव्यांशु गुप्ता को युवा इकाई का महामंत्री नियुक्त किया। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जितने व्यापारी संगठन बनेंगे व्यापारियों के लिए उतना ही अच्छा होगा। पूर्व में संगठन से अलग हुए लोकेश अग्रवाल के बारे में कहा कि उन्हें किसी ने सलाह दी है कि अगर वह नया संगठन बना लेंगे तो सांसद बन जाएंगे। कहा मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

chat bot
आपका साथी