मेरठ में बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़, आरोपित को लोगों ने धुना

मेरठ में बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से बाइक सवार आरोपितों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर धुन दिया जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पिटाई के बाद आरोपित ने माफी मांग ली जिसके बाद उसे छोड़ दिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:21 PM (IST)
मेरठ में बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़, आरोपित को लोगों ने धुना
मेरठ में बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से छेड़छाड़

मेरठ, जागरण संवाददाता। बाजार से लौट रही व्यापारी की बेटी से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर धुन दिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पिटाई के बाद आरोपित ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली, जिसके बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी की बेटी रविवार दोपहर बाजार से लौट रही थी। बाइक सवार दो मनचले काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों को घेर लिया। इस दौरान एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह भी मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता भी व्यापारी हैं। मोबाइल पर लोगों से बात करने पर आरोपित को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना आई थी, लेकिन लोगों ने युवक को छोड़ दिया था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी