Accident In Baghpat: बागपत में पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक की मौत दूसरा गंभीर

Accident In Baghpat बड़ौत मेरठ मार्ग पर पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर एक कि मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बरनावा के पास नील गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:47 PM (IST)
Accident In Baghpat: बागपत में पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक की मौत दूसरा गंभीर
पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक की मौत।

बागपत, जेएनएन। बड़ौत मेरठ मार्ग पर पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर एक कि मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हरियाणा से पुआल भरकर आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण बडौत मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। वही आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। रविवार सुबह बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने से आई नील को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर उलट गयी।

जिससे ट्रैक्टर पर सवार अधेड़ लीले पुत्र बुनियाद(55) निवासी हर्रा की ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चालक दिलशाद पुत्र अलताफ निवासी हर्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बिनौली सीएचसी मे भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे मृतक के स्वजन ने पीएम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया। 

chat bot
आपका साथी