Tractor rally on Republic Day: गाजीपुर बार्डर पहुंचे राकेश टिकैत, मेरठ से पहुंचे कार्यकर्ताओं में ऐसा भरा जोश

ट्रैक्टर रैली के लिए गाजीपुर बार्डर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने तक उनका आंदोलन व निर्णय अडिग है। इससे कतई पीछे हटने वाले नहीं है। इस रैली में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्‍या किसान पहुंचे हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:14 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:14 AM (IST)
Tractor rally on Republic Day: गाजीपुर बार्डर पहुंचे राकेश टिकैत, मेरठ से पहुंचे कार्यकर्ताओं में ऐसा भरा जोश
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के लिए किसान पूरे जोश में हैं।

मेरठ, जेएनएन। Tractor rally on Republic Day ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए मेरठ समेत कई जिलों से गाजीपुर बार्डर पहुंचे किसानों के बीच गणतंत्र दिवस की सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं, समर्थकों व किसानों को संबोधित करते हुए ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का जोश भरा। उन्होंने कहा कि इतिहास लिखा जा रहा है। किसानों को धैर्य से काम लेना होगा। आंदोलन के सकारात्मक परिणाम जरूर निकलकर आएंगे।

कतई पीछे हटने वाले नहीं

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए दोहराया कि कृषि कानूनों को वापस लेने तक उनका आंदोलन व निर्णय अडिग है। इससे कतई पीछे हटने वाले नहीं है। मेरठ व आसपास के जिलों के किसान ट्रैक्टर रैली में अक्षरधाम मंदिर वाले रूट से निकलकर वापस गाजीपुर बार्डर पर आएंगे। ट्रैक्टर रैली में क्रांतिधरा के किसान  भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकडी ने बताया कि मंगलवार सुबह गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकैत के संबोधन के बाद किसानों में ऊर्जा का नया संचार हुआ।

किसानों से संयम रखने की अपील

उन्होंने कहा कि किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ रैली में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसके लिए किसानों को संयम से अपने रूट पर चलने के लिए निर्देशित किया गया है। ट्रैक्टरों पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज व कृषि यंत्रभारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिला प्रेस प्रवक्ता बबलू जटौली ने बताया कि मेरठ से पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टर पर आगे की तरफ राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। वहीं ट्रैक्टर के पीछे ट्राली समेत कृषि यंत्रों को जोड़ा हुआ है। ट्रैक्टरों में म्यूजिक सिस्टम, चमकीले एलाय व्हील और कई तरह से ट्रैक्टर-ट्रालियों को आकर्षित करते हुए सजाया गया है। ट्रैक्टर-ट्रालियों को सजाने का उद्देश्य रैली में शामिल होना है। ट्रैक्टरों पर लोक संगीत औरदेशभक्ति के गीत बजते हुए सुनाई पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी