Tractor rally on Republic Day: BKU के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बोले- ट्रैक्‍टर पर नहीं होगा किसी पार्टी का झंडा, केवल तिरंगा

BKU केे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी में जिन्हें शामिल किया है वह कृषि कानून के ही पक्षधर है। कहा कि दिल्ली में ट्रैक्‍टर परेड होगी इसमें किसी संगठन का झंडा नहीं केवल तिरंगा झंडा ही लगेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:54 PM (IST)
Tractor rally on Republic Day: BKU के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बोले- ट्रैक्‍टर पर नहीं होगा किसी पार्टी का झंडा, केवल तिरंगा
बागपत से दिल्‍ली तक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर बोलते टिकैट।

बागपत, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी में जिन्हें शामिल किया है वह कृषि कानून के ही पक्षधर है। अच्छे लोगों को शामिल नहीं किया है। कुछ ने तो इस्तीफा ही दे दिया। दिल्ली में ट्रैक्‍टर परेड होगी, इसमें किसी संगठन का झंडा नहीं, केवल तिरंगा झंडा ही लगेगा। कहा कि 26 जनवरी को भव्‍य ट्रैक्‍टर रैली निकाली जाएगी।

दिल्ली सिंघु में किसानों के धरने में शामिले जाने से पहले राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सरकार की किसानों से वार्ता है। उम्मीद है वार्ता अच्छी होगी और समस्‍या का निपटारा होगा। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड पर बोलते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। गांवों में मना रहे थे, अब दिल्ली में मना लेंगे। दिल्ली, मेरठ और हरियाणा में किसान इसमें शामिल होंगे। ट्रैक्टर पर किसी पार्टी का झंडा नहीं लगेगा, केवल तिरंगा झंडा ही लगेगा। अनुशासन में परेड निकाली जाएगी। टकराव नहीं करेंगे। जहां उन्हें रोका जाएगा वहीं रूक जाएंगे।

किसानों को बार्डर पर रोका हुआ है, वहीं किसान शांति से आंदोलन कर रहे है। जहां तक भी बात चलेगी वहां तक निभाएंगे। हम नहीं चाहते किसी तरह की बाधा हो। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी पर बोलते हुए कहा कि वैसे तो सुप्रीम कोर्ट का सम्मान है, लेकिन कमेटी सोच विचार के नहीं बनाई। अच्छे लोगों को शामिल नहीं किया है। मुहावरा बोलते हुएक हा कि कमेटी तो वो ही दूध की रखवाली बिल्ली बना दी। कुछ ने तो इस्तीफा ही दे दिया। कमेटी तो अच्छे आदमियों की चाहिए। उन्हें लोगों को शामिल किया जो कृषि कानून के पक्षधर है, उन्हें ही कमेटी में ले लिया। उनके साथ इंद्रपाल चौधरी, प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी