ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

अम्हेड़ा-सिखैड़ा मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतका का भतीजा भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM (IST)
ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मेरठ, जऐनएन। अम्हेड़ा-सिखैड़ा मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतका का भतीजा भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद एसडीएम सदर व सीओ सदर देहात के आश्वासन पर जाम खोला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के सिखैड़ा गांव निवासी कामगार कृष्ण की पत्नी नीतू (30) गांव से पैदल अम्हेड़ा स्थित बैंक जा रही थी। अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड पर उसे उसका भतीजा विक्रांत मिल गया। दोनों रूककर बात कर ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने नीतू को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विक्रांत भी घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। गांव में सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा व आरोपित पर कार्रवाई की मांग रखी। एसडीएम सदर संदीप भागिया ने सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण बामुश्किल माने। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

टोल बचाने के चक्कर में दौड़ रहे बड़े वाहन

ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष आरोप लगाया कि सिवाया में टोल देने से बचने के लिए बड़े वाहन अम्हेड़ा-सिखेड़ा मार्ग से आते हैं। जबकि सड़क की चौड़ाई ग्रामीण मार्ग की है। इसके चलते दुर्घटना होती रहती है। बड़े वाहनों के कारण सड़क भी टूट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से बड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग रखी।

फोटो परिचय

600 - मृतक महिला नीतू की फाइल फोटो

601 - महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी : जागरण

602 - अम्हेड़ा-सिखेड़ा रोड पर मृतक महिला के पास खड़ी स्वजन महिलाएं : जागरण

603 - विरोध के बीच मृतक के भतीजे को उपचार के लिए ले जाते : जागरण

chat bot
आपका साथी