पत्थर कारीगर की हत्या में टावर ठेकेदार गिरफ्तार

पत्थर कारीगर विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित टावर ठेकेदार पुनीत गिरफतार।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:15 PM (IST)
पत्थर कारीगर की हत्या में टावर ठेकेदार गिरफ्तार
पत्थर कारीगर की हत्या में टावर ठेकेदार गिरफ्तार

मेरठ,जेएनएन। पत्थर कारीगर विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित टावर ठेकेदार पुनीत गर्ग हरिद्वार में जाकर छिप गया था। उसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्राच की टीम ने हरिद्वार में डेरा डाल दिया, जिसके बाद वहा से भागकर वह मेरठ आ गया। यहां पुलिस ने सीएनजी पंप के पास से लाइसेंसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। उधर, चर्चा है कि भाजपा नेता ने पुलिस से सेटिंग कर पुनीत को सरेंडर कराया है।

इंचौली के सैनी गाव निवासी विपिन कुमार पुत्र टीकम सिंह गंगानगर के नेहरू नगर में टावर ठेकेदार पुनीत गर्ग के घर पर दो माह से लेबर के साथ पत्थर लगाने का काम कर रहा था। विपिन के भाई जयवीर का आरोप है कि पुनीत गर्ग पर लेबर के अस्सी हजार रुपये बकाया चल रहे थे। इसी को लेकर विपिन और पुनीत में विवाद हुआ। पुनीत ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी थी। विपिन की मौत के बाद घर के अंदर के सभी सबूत भी मिटा दिए। इस कृत्य में पुनीत की मा ने भी सहयोग किया। उसकी मा को भी पुलिस साक्ष्य मिटाने का आरोपित बनाएगी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुनीत वारदात के बाद परिवार को साथ लेकर हरिद्वार चला गया था।

धोखे से गोली चल गई

गंगानगर थाने में पूछताछ के दौरान पुनीत गर्ग ने बताया कि वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल को चेक कर रहे थे। पिस्टल लोड होने के कारण अचानक ही धोखे से गोली चल गई, जो विपिन कुमार के सीने में लग गई। विपिन की मौत से डर गया था, इसलिए घर से भाग गया था।

chat bot
आपका साथी