हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पर्यटन केंद्र, जानिए आम आदमी को क्‍या होंगे फायदे Meerut News

मेरठ में हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। इससे न सिर्फ मेरठ के लोगों को ही लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटकों को भी लाभ होगा। साथ ही इस क्षेत्र में निवेशक भी लाभ कमा सकते हैं। पढ़ि‍ए इन खास बिंदुओ को...

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 07:23 PM (IST)
हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पर्यटन केंद्र, जानिए आम आदमी को क्‍या होंगे फायदे Meerut News
हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है।

[प्रदीप द्विवेदी] मेरठ। इस साल पर्यटन के क्षेत्र में एक नया कार्य होने जा रहा है हर विधानसभा स्तर पर विधायकों के प्रस्ताव पर पर्यटन केंद्र बनेगा। पर्यटन केंद्र का मतलब कोई ऐसी जगह, मंदिर या पुरातात्विक जगह जिसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करके उसे पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित-प्रसारित किया जा सके। सरकार की ओर से ऐसे स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मसलन बेंच, कुर्सी, शौचालय, बस स्टैंड, पार्किंग आदि भी विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने विधायकों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे।

पर्यटन नीति से सहयोग पाएंगे वेलनेस सेंटर

मेरठ जनपद में जल्द ही वेलनेस सेंटर, हेरिटेज सेंटर और पर्यटकों के लिए मुफीद होटल खुलेंगे। इसे लेकर प्रशासन योजना बना रहा है। जिले में वह जगह तलाशे जाएंगे जहां से पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति 2018 के तहत निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावां सब्सिडी स्कीम के बारे में बताया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र में निवेशकों को आ‍कर्षित किया जा सके।

क्‍या होंगे लाभ

हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन केंद्र विकसीत होने या बनने से न सिर्फ निवेशकों को ही लाभ होगा बल्कि आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा। घूमक्‍कड़ी धारणा रखने वाले लोगों को अच्‍छी जगह और अच्‍छी वस्‍तुएं उपलब्‍ध हो सकेंगी। वहीं शहर को साफ-सफाई को लेकर भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन से गांव या कस्‍बे और शहर की एक अलग पहचान हो पाएगी। साथ ही नए स्‍टार्टअप के बारे में सोच रहे युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिल जाएंगे।

विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन केंद्र बनाने को प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इसकी तैयारी चल रही है। वहीं पर्यटन नीति-2018 के तहत वेलनेस सेंटर, होटल समेत विभिन्न पर्यटन के प्रोजेक्टों को सब्सिडी दी जाएगी। इस क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। -अंजू चौधरी, क्षेत्री पर्यटन अधिकारी, मेरठ व सहारनपुर मंडल।  

chat bot
आपका साथी