Top Meerut News of the day, 22nd January 2020: मेरठ में रक्षा मंत्री, तोप को परखेगी पुरातत्व विभाग की टीम, अवैध नर्सिंग होम, नहीं रहे सेठ दयानंद

मेरठ में शिक्षाविद् व्यापारी नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सेठ दयानंद गुप्ता (84 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:49 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 22nd January 2020: मेरठ में रक्षा मंत्री, तोप को परखेगी पुरातत्व विभाग की टीम, अवैध नर्सिंग होम, नहीं रहे सेठ दयानंद
Top Meerut News of the day, 22nd January 2020: मेरठ में रक्षा मंत्री, तोप को परखेगी पुरातत्व विभाग की टीम, अवैध नर्सिंग होम, नहीं रहे सेठ दयानंद

 मेरठ, जेएनएन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेरठ शताब्दी नगर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्रांतिकारियों की धरती है। वहीं पुरकाजी पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम, तोप को परखेगी। दूसरी ओर मेरठ रोहटा क्षेत्र के गांव मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलता मिला अवैध नर्सिंग होम।

दुनिया स्वीकार कर रही है भारत की ताकत : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेरठ शताब्दी नगर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्रांतिकारियों की धरती है। इसकी अहमियत को भाजपा समझती है। किसानों की एक एक पाई का भुगतान किया जाएगा। 2022 समाप्त होते होते सभी को पक्की छत मुहैया हो जाएगी। 2024 समाप्त होते होते हर घर मे नल से जल पहुंचाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। नागरिकता संशोधन कानून को अब हिन्दू मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म से इतर न्याय की बात करते हैं। गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए। हम राजनीति सरकार बनाने को नहीं देश बनाने को करते हैं। मौसम खराब होने के कारण जहां राजनाथ सिंह दो घंटा विलंब से रैली में पहुंचे वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा नहीं आए।

सेठ दयानंद गुप्ता का निधन

शिक्षाविद्, व्यापारी नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सेठ दयानंद गुप्ता (84 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर शिक्षा जगह में शोक की लहर है।

पुरकाजी पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम, तोप को परखेगी

मुजफ्फरनगर पुरकाजी क्षेत्र के हरिनगर में खेत में मिली तोप को लेकर प्रशासन और भाकियू आमने-सामने हैं। प्रशासन अभी तक स्थिति साफ नहीं कर पाया है कि तोप किस समय की है और अब कहां रखी जाएगी, इसे लेकर केवल कयासबाजी ही हो रही है। प्रशासन इस मामले की गेंद पुरातत्व विभाग के पाले में डालकर अपने कार्य की इतिश्री करना चाह रहा है। वहीं भाकियू का दल और पुलिसकर्मी सूली वाला बाग में तोप की निगरानी कर रहे हैं। आगरा से पुरातत्व विभाग की टीम पुरकाजी पहुंच चुकी है।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम

मेरठ रोहटा क्षेत्र के गांव मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलता मिला अवैध नर्सिंग होम। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर डिलिवरी करते पकड़ा। मौके से फरार हुई झोलाछाप महिला चिकित्सक। बताया गया कि आरोपी महिला एएनएम सरूरपुर सीएचसी पर तैनात है। आरोपी पर अवैध रूप से घर मे गर्भपात कराने के रूप में मोटी रकम वसूलने की शिकायत सीएमओ ऑफिस में की गई थी। टीम ने छापेमारी में गर्भपात, डिलीवरी के उपकरण बरामद किए।

chat bot
आपका साथी