Top Meerut News of the day, 21st September 2019: सपा विधायक की गिरफ्तारी को दबिश, भाजपा नेता का आत्मदाह का प्रयास, बुलंदशहर में दुष्‍कर्म, सहारनपुर में गाय का सिर फेंका

शामली में पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी व सर्च के लिए कोर्ट से वारंट हासिल कर विधायक के आवास पर दबिश दी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 05:24 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 21st September 2019: सपा विधायक की गिरफ्तारी को दबिश, भाजपा नेता का आत्मदाह का प्रयास, बुलंदशहर में दुष्‍कर्म, सहारनपुर में गाय का सिर फेंका
Top Meerut News of the day, 21st September 2019: सपा विधायक की गिरफ्तारी को दबिश, भाजपा नेता का आत्मदाह का प्रयास, बुलंदशहर में दुष्‍कर्म, सहारनपुर में गाय का सिर फेंका

मेरठ, जेएनएन। शामली में पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी व सर्च के लिए कोर्ट से वारंट हासिल कर विधायक के आवास पर दबिश दी। वहीं देवबंद में शनिवार को भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। दूसरी ओर बुलंदशहर नगर निवासी एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। सहारनपुर शनिवार सुबह शरारती तत्वों ने गाय की गर्दन काट कर फेंक दी। इससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।

कैराना सपा विधायक की गिरफ्तारी को आवास पर पुलिस की दबिश

शामली में पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी व सर्च के लिए कोर्ट से वारंट हासिल कर विधायक के आवास पर दबिश दी। वहां किसी परिजन की मौजूद न होने के कारण फिलहाल विधायक के मकान को पुलिस खंगाल रही है। विधायक के आवास को आरआरएफ के जवानों ने घेर रखा है। नौ सितंबर को एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व सीओ राजेश कुमार तिवारी के साथ में सपा विधायक नाहिद हसन ने अपनी लग्जरी गाड़ी के कागजात मांगने पर अभद्रता की थी। इस मामले में विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

भाजपा नेता शशि त्यागी ने किया विधायक के आवास परिसर में आत्मदाह का प्रयास

सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तबीयत बिगडऩे पर सीएचसी ले जाया गया। बीच बचाव को आए भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। एक दिन पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए दी थी आत्मदाह की चेतावनी।

जेठ ने किया दुष्कर्म, पति तीन ने तलाक देकर घर से निकाला

बुलंदशहर नगर निवासी एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि जेठ के कृत्य की जानकारी जब पति और अन्य परिजनों को दी तो उन्होंने मारपीट कर दी। आरोप है कि जेठ पर झूठा इल्जाम लगाने का आरोप लगाकर पति ने तत्काल तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर मेरठ निवासी पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर के बीच में गाय का सिर फेंककर माहौल खराब करने का प्रयास

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के जैन बाग के निकट पिछले कुछ दिनों से शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार सुबह शरारती तत्वों ने गाय की गर्दन काट कर फेंक दी। इससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। पता लगते ही इंस्पेक्टर मंडी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर तुरंत ही गर्दन को उठवा लिया। 

chat bot
आपका साथी