Top Meerut News of the day,11th December 2019: भाकियू ने किया चक्का जाम, रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, स्‍कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी

सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू मार्केट के निकट पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं के साथ दो युवकों ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:34 PM (IST)
Top Meerut News of the day,11th December 2019: भाकियू ने किया चक्का जाम, रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, स्‍कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी
Top Meerut News of the day,11th December 2019: भाकियू ने किया चक्का जाम, रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, स्‍कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में मेरठ व सहारनपुर मंडल कें चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बेसिक शिक्षा कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी नीरज कुमार को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया। दूसरी ओर सहारनपुर में स्कूल जा रही तीन छात्राओं से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार। बागपत जिवाना गुलियान गांव में रात में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई और मकान की छत उड़ गई।

गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में भाकियू का चक्का जाम, ट्रेन रोकी

भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में मेरठ व सहारनपुर मंडल कें चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बागपत में ट्रेन रोकी गई। जाम से लोगों को हुई परेशानी। एंबुलेंस, बरात व स्कूल बस भी जाम में फंसी रहीं।

सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

बेसिक शिक्षा कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी नीरज कुमार को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया। पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि नीरज कुमार बुलंदशहर के हाजीपुर निवासी अजय प्रताप से रिश्वत ले रहा था। अजय सरकारी ठेकेदार हैं और उनपर मेरठ में स्कूलों का निर्माण कार्य का ठेका है।

स्कूल जा रही तीन छात्राओं से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू मार्केट के निकट पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं के साथ दो युवकों ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा से भी दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। मुकदमा दर्ज।

गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी

बागपत जिवाना गुलियान गांव में रात में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई और मकान की छत उड़ गई। हजारों का सामान जल गया। गृहणी फूलमिजरा चाय बना रही थी। इसी दौरान आग लगी और गैस सिलेंडर फट गया। अफरा तफरी के बीच आग पर काबू पाया गया।

chat bot
आपका साथी