संविधान के सम्मान व कर्तव्य पालन की ली शपथ

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:38 PM (IST)
संविधान के सम्मान व कर्तव्य पालन की ली शपथ
संविधान के सम्मान व कर्तव्य पालन की ली शपथ

मेरठ,जेएनएन। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भारतीय संविधान के सम्मान एवं अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा की शपथ ली।

कृषक इंटर कालेज प्रांगण में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान के सम्मान एवं अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस मौके पर शिक्षक नेता चौ.नरेशपाल, संजीव कुमार आदि शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज पिलौना में भी छात्रों एवं शिक्षकों ने संविधान के सम्मान की शपथ ली है। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने विचार रखे।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्रार्थना सभा में प्रधानचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्याíथयों को संविधान की रक्षा की शपथ ग्रहण करायी। विद्यालय में भारतीय संविधान पर एक अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्याíथयों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधक महोदय मनोज रस्तोगी ने भी जानकारी दी।

उधर, लोक कल्याण सदभावना समिति ने आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता विनोद कामिल ने की। संचालन महिपाल सागर ने किया। डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

उधर, तहसील सभागार में एसडीएम अमित कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों व स्टाफ को संविधान के सम्मान व कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। नगर पालिका में भी संविधान दिवस मनाया गया। वहीं, थाने पर इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी