Tokyo Olympics: अपने कई रिकार्ड तोड़कर टोक्‍यो पहु्ंची हैं मेरठ की प्रियंका गोस्‍वामी, शानदार प्रदर्शन से जगी पदक की उम्‍मीद

प्रियंका गोस्वामी ने फरवरी 2021 में रांची में हुई पैदल चाल क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए कोटा हासिल किया था और शानदार प्रदर्शन दिखाया था। रांची में प्रियंका ने 20 किमी की दूरी 12845 घंटे में पूरी कर नया नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया था।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 04:36 PM (IST)
Tokyo Olympics: अपने कई रिकार्ड तोड़कर टोक्‍यो पहु्ंची हैं मेरठ की प्रियंका गोस्‍वामी, शानदार प्रदर्शन से जगी पदक की उम्‍मीद
आज प्रियंका गोस्‍वामी से पदक की उम्‍मीद।

जागरण संवाददाता, मेरठ। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स एथलेटिक के 20 पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं मेरठ की ओलिंपियन एथलीट प्रियंका गोस्वामी का आत्मविश्वास ऊंचा है। यह आत्मविश्वास उनके अभ्यास और प्रदर्शन का कारण बना है। प्रियंका गोस्वामी ने फरवरी 2021 में रांची में हुई पैदल चाल क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए कोटा हासिल किया था और शानदार प्रदर्शन दिखाया था। रांची में प्रियंका ने 20 किमी की दूरी 1:28:45 घंटे में पूरी कर नया नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया था। प्रियंका ने तब से टोक्यो जाने के पहले तक अपने उस प्रदर्शन को कायम रखा है।

राष्ट्रीय प्रदर्शन पर पदक की उम्मीद : प्रियंका गोस्वामी के कोच गौरव त्यागी के अनुसार रियो ओलिंपिक गेम्स में 1:28:25 से 1:28:37 के बीच ही तीनों पदक थे। प्रियंका ने अपने अभ्यास में नेशनल रिकार्ड के प्रदर्शन को कायम रखा है। हालांकि ओलिंपिक रिकार्ड 1:25 के करीब है जिससे प्रियंका पीछे हैं।

15-20 सेकंड का सुधार

प्रियंका ने बंगलुरू में प्रशिक्षण के दौरान अपना ही नेशनल रिकार्ड कई बार तोड़ा है। पिछले पांच महीनों में प्रियंका ने करीब दर्जनभर बार 1:28:45 मिनट की तुलना में 15 से 20 सेकेंड से आगे रही हैं।

पदक पर होंगी निगाहें

टोक्यो ओलिंपिक में छह अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे मेरठ सहित पूरे देश की निगाह तेज चाल चलने वाली प्रियंका गोस्वामी पर रहेगी। प्रियंका आत्मविश्वास और अभ्यास को देखते हुए उम्मीद है एथलेटिक्स के इस खेल में भारत को पदक मिले। प्रियंका 20 किलोमीटर पैदल चाल में ओलिंपिक में उतरेंगी। ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने के दौरान प्रियंका ने 20 किलोमीटर पैदल चाल को एक घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरा किया था और खिलाड़ी ने गोल्ड जीता था। इस तरह से देखें तो प्रियंका को अपनी गति सात से आठ सेकेंड और बढ़ानी पड़ेगी। प्रियंका के कोच गौरव त्यागी बताते हैं कि प्रैक्टिस के दौरान प्रियंका अपने पूर्व के रिकार्ड को कई बार तोड़ चुकी है।  

chat bot
आपका साथी