Tokyo Olympics 2020: रेल मंत्रालय ने जारी किया वीडियो, मेरठ की प्रियंका को बताया- 130 करोड़ भारतीयों की आस

रेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलिंपिक में पैदल चाल की खिलाड़ी मेरठ की प्रियंका गोस्वामी को पदक का सशक्त दावेदार बताते हुए उनका प्रोफाइल वीडियो जारी किया है। भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली प्रियंका को 130 करोड़ भारतीयों की आश बताया गया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:03 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: रेल मंत्रालय ने जारी किया वीडियो, मेरठ की प्रियंका को बताया- 130 करोड़ भारतीयों की आस
प्रियंका गोस्‍वामी को लेकर रेलवे ने शेयर किया वीडियो।

(ओम बाजपेयी) मेरठ। रेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलिंपिक में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी को पदक का सशक्त दावेदार बताते हुए उनका प्रोफाइल वीडियो जारी किया है। पैदल चाल में भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली प्रियंका को ओलिंपिक में पदक के लिए 130 करोड़ भारतीयों की आशा का केंद्र बताया गया है। 2.06 मिनट के वीडियो में उनका संक्षिप्त जीवन परिचय और उपलब्धियां हैं। गो फार गोल्ड, चीयर फार इंडिया, टोक्यो ओलिंपिक हैश टैग के साथ जारी वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का कथन भी है कि एक खिलाड़ी जब ओलिंपिक में तिरंगा लेकर दौड़ता है तो देश में उर्जा भर देता है। वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं की 20 किलोमीटर रेसवाक में नेशनल रिकार्ड होल्डर और दो बार की नेशनल चैंपियन मेरठ की प्रियंका ने देश का नाम रोशन कर दिया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में बताया गया है कि प्रियंका ने पढ़ाई के दौरान जिमनास्ट के तौर पर खेलों में कैरियर शुरु किया था। सन 2016 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेस वाक कैरियर आरंभ किया।

प्रियंका बताती हैं कि जब स्कूल में खेलों के दौरान उन्हेंं मेडल मिलने लगे तो उनका उत्साह बढ़ा। उन्हेंं लगा कि वह रेस वाक में अच्छा कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने कठिन मेहनत आरंभ की। प्रियंका ने 2021 में रांची में हुई नेशनल चैंपियनशिप में एक घंटा 28 मिनट 45 सेंकेंड का समय निकालकर नेशनल रिकार्ड तो बनाया ही, साथ ही ओलिंपिक में भागदारी पक्की कर ली। वीडियो में प्रियंका ने कहा है कि सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को अच्छी ट्रेनिंग और सहयोग दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे दिल्ली डिवीजन के प्रबंधक सुखमल चंद जैन ने बताया कि रेलवे द्वारा टोक्यो ओलिंपिक में प्रतिभाग करने गए खिलाडिय़ों के अलग-अलग वीडियो जारी कर देश को उनके बारे में बताने की पहल की गई है।  

chat bot
आपका साथी