Tokyo Olympics 2020: मेरठ की वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाकर ओलिंपिक में रचा इतिहास, 16वें स्‍थान पर रहीं सीमा अंतिल

Tokyo Olympics 2020 पिछले मैचों में कुछ खास नहीं कर पाने वाली मेरठ की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार को ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। वंदना कटारिया के इस बेहतरीन प्रदर्शन से मेरठ के लोगों में खुशी की लहर है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:38 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: मेरठ की वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाकर ओलिंपिक में रचा इतिहास, 16वें स्‍थान पर रहीं सीमा अंतिल
मेरठ की वंदना कटारिया ने ओलिंपिक में रचा इतिहास।

मेरठ, जेएनएन। ओलिंपिक इतिहास में वंदना कटारिया वह पहली महिला बन गईं हैं, जिन्‍होंने हॉकी में हैट्रिक गोल दागकर इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से क्‍वाटर फाइनल का रास्‍ता लगभग तय हो चुका है। वंदना कटारिया के इस बेहतरीन प्रदर्शन से मेरठ के लोगों में खुशी की लहर है। वहीं डिस्‍क थ्रो खेल में सीमा अंतिल फाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाईं, वे 16वें स्‍थान पर रहीं।

पिछले मैचों में कुछ खास नहीं कर पाने वाली मेरठ की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार को ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। इनके इस प्रदर्शन से कैलाश प्रकाश स्‍टेडिम में खुशी की लहर दौड़ गई। एथलीट व खिलाडियो में इनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। कैलाश प्रकाश स्‍टेडियम के पदाधिकारियों ने कहा वंदना के इस प्रदर्शन से अन्‍य खिलाड़ी भी सीख लेंगे। कहा कि वंदना का अनुभव ही महिला हॉकी टीम के लिए काम आ रहा है। उनके अनुभव से भारतीय टीम को लाभ हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाईं वंदना

वंदना के इस जबरदस्‍त प्रदर्शन के बाद ट्विटर से लेकर फेसबुक व अन्‍य सोशल नेटवर्क पर वंदना का जादू छा गया। लोगों ने जमकर तारीफ कर रहे हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं मेरठ की पैदल चाल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्‍वामी भी जापान के लिए रवाना हो गईं हैं। इनका मुकाबला तीन अगस्‍त को खेला जाएगा। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम एकाउंट से तस्‍वीर साझा कर जानकारी दी।  

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020: वंदना की हैट्रिक बनेगी महिला हॉकी लीग की प्राण वायु, देश के कोने-कोने से निकलेंगे ओलिंपियन

यह भी पढ़ें: पिता के अलावा कोई नहीं चा‍हता था वंदना हॉकी खिलाड़ी बनें, पढ़िए- हैट्रिक गर्ल का मेरठ से भारतीय टीम में चयन तक का सफर

chat bot
आपका साथी