Today In Meerut: दांतों तले अंगुलियां दबवा देंगे ये घोड़े, जानेंं आज और क्या होगा शहर में

Today In Meerut उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्व. ओपी शर्मा की अस्थियों को लेकर उनके परिजन और शिक्षक मंगलवार को सुबह 8.30 ब्रजघाट के लिए रवाना होंगे। वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:15 AM (IST)
Today In Meerut: दांतों तले अंगुलियां दबवा देंगे ये घोड़े, जानेंं आज और क्या होगा शहर में
मेरठ में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तन दरबार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मेरठ, जेएनएन। Today In Meerut मंगलवार को मेरठ में तमाम गतिविधियां होंगी। आरवीसी सेंटर एंड कालेज के मैदान में घुड़सवारी की प्रतियोगिता का जादू आज भी सर चढ़कर बोलेगा। घुड़सवारी की तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। जिनमें घोड़ों के करतब देखकर हर कोई अचंभित होगा। प्रतियोगिता सुबह सात बजे से शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्व. ओपी शर्मा की अस्थियों को लेकर उनके परिजन और शिक्षक मंगलवार को सुबह 8.30 ब्रजघाट के लिए रवाना होंगे। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा। राजेंद्र नगर स्थित बालाजी मंदिर में हनुमंत कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तन दरबार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर में सिक्स-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और सीसीएसयू की विवि स्तरीय आनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सुबह 11 बजे। नेहरू युवा केंद्र की रजपुरा ब्लाक कार्यालय सभागार में चेतना दिवस जागरूकता संगोष्ठी सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी