आज होगा बुराई के प्रतीक रावण का अंत

नगर में चल रही रामलीलाओं में शुक्रवार को दशहरा उत्सव में तीन स्थानों पर र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:40 PM (IST)
आज होगा बुराई के प्रतीक रावण का अंत
आज होगा बुराई के प्रतीक रावण का अंत

मेरठ,जेएनएन। नगर में चल रही रामलीलाओं में शुक्रवार को दशहरा उत्सव में तीन स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटियों की ओर से पुतला दहन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दशहरा मेल देखने के लिए देहात क्षेत्र से भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

-इन स्थानों पर होगा पुतलों का दहन

शुक्रवार को होने वाले दशहरा पर्व पर नगर में तीन स्थानों तहसील के समीप मैदान, किला बस स्टैंड के पास भगवान श्रीरामलीला रंगमंच मैदान व गुड़मंडी में रावण वध की लीला के बाद बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। गुरुवार को तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। रामलीला कमेटियों की ओर से पुतला दहन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -बाजारों में रही रौनक

दशहरे के मद्देनजर दिनभर लोग तैयारियों में मशगूल रहे। बाजारों में खरीदारी को लेकर नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी भीड़ उमड़ी। दिनभर बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुभाष बाजार, गोल मार्केट, दयानंद बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़मंडी व हस्तिनापुर रोड पर दिनभर चहल-पहल रही।

-फलावदा में होगा 55 फी के रावण पुतले का दहन

फलावदा : कस्बे में दशहरा उत्सव में शाम को रावण वध की लीला के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।जिसमें 55 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। शादाब पुतला एवं लंका की झांकी के साथ आतिशबाजी का सामान तैयार कर रहे हैं। वह पुतले को अंतिम रूप देने में थे। दशहरे पर्व के लिए 10 बीघा खेत की जमीन में मैदान तैयार किया गया है।

chat bot
आपका साथी