मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की आज 15वी बरसी, दी जाएगी श्रद्धांजलि, जानिए अन्‍य कार्यक्रम

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की आज 15वी बरसी है। इस अवसर अग्निकांड आहत कल्याण समिति द्वारा विक्टोरिया पार्क में शांति यज्ञ किया जाएगा। जबकि शाम को साढ़े छह बजे समृतिका पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कैंडल मार्च व अन्य कार्यक्रमों को स्थगित रखा गया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:57 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:57 AM (IST)
मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की आज 15वी बरसी, दी जाएगी श्रद्धांजलि, जानिए अन्‍य कार्यक्रम
मेरठ के आज की गतिविधियों पर एक नजर डालिए।

मेरठ, जेएनएन। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की आज 15वी बरसी है। इस अवसर अग्निकांड आहत कल्याण समिति द्वारा विक्टोरिया पार्क में शांति यज्ञ किया जाएगा। जबकि शाम को साढ़े छह बजे समृतिका पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कैंडल मार्च व अन्य कार्यक्रमों को स्थगित रखा गया है पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह शाम पांच बजे मंडल के सभी जनपदों के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इस बैठक में आइजी भी शामिल होंगे।

पंचायत चुनाव के मतदान के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों अधिकारियों को आज सुबह दस बजे और दोपहर दो बजे से एसडी इंटर कालेज सदर व दीवान पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गुरुद्वारा माता सीता भैंसाली मैदान में 400वें प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन रात 8:30 बजे से होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कोविड-19 को लेकर कालेज प्राचार्यों के साथ बैठक दोपहर 12 बजे और 3 बजे होगी। करन पब्लिक स्कूल में विवेक पांडे क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच सुबह 11 बजे से होगा। सुन्नी बरेलवी मसलक के पांच सदस्य जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे सुबह 11 बजे। कांग्रेस की बैठक बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे से होगी। अपार चेंबर जीमखाना मैदान में आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता दोपहर 12:30 बजे से होगी। 

chat bot
आपका साथी