महिला मित्र से बात करने पर चले चाकू, कई घायल

मेरठ जेएनएन। महिला मित्र को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:00 AM (IST)
महिला मित्र से बात करने पर चले चाकू, कई घायल
महिला मित्र से बात करने पर चले चाकू, कई घायल

मेरठ, जेएनएन। महिला मित्र को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे और चाकू तक चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर निवासी शादाब और फुरकान दोस्त हैं। आरोप है कि फुरकान की महिला मित्र से शादाब बात करता है। इसकी जानकारी होने पर उसने पहले भी कई बार मना किया था। रविवार रात भी दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। तब तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद फुरकान साथियों इरफान, आमिर, अकरम और पांच-सात अन्य के साथ शादाब के घर में घुस गया और मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और चाकूबाजी में कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोग डर के चलते घरों में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित कर घायल शहजादी, शाहबाज, हासम, अमरीन, बच्चा अमन और शमा को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि शहजादी, शाहबाज और हासम को अधिक चोट आई है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई हो रही है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार

मेरठ :ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि रविवार देर शाम उनकी टीम सरस्वती लोक के पास चेकिग कर रही थी। दिल्ली रोड की और से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने बाइक को दौड़ा लिया। पुलिस को शक होने पर दोनों युवकों का पीछा किया। पुलिस से घिरता देख दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने टीम ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिग की जिसमें एक बदमाश के पैर गोली लगी और वह कब्जे में आ गया। उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश इत्तेफाकनगर निवासी आकिल पुत्र बुन्दू बेहद शातिर अपराधी है। वह कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। आकिल के विरुद्ध कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी