इम्‍यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूर लें सात घंटे की नींद, महिलाएं अधिक रखे अपना ध्यान

कोरोना से बचने के लिए सबसे बेहतर है कि नियमों को अपनाए। नियमों का पालन नहीं करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा। शहर की प्रसिद्ध डा. दीपशिखा खन्ना का कहना है कि लोगों को सात घंटे की नींद लेनी चाहिए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM (IST)
इम्‍यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूर लें सात घंटे की नींद, महिलाएं अधिक रखे अपना ध्यान
नारियल पानी और नींबू पानी इम्यूनिटी के लिए बेहतर।

सहारनरपुर, जेएनएन। कोरोना से बचने के लिए सबसे बेहतर है कि नियमों को अपनाए। नियमों का पालन नहीं करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा। शहर की प्रसिद्ध डा. दीपशिखा खन्ना का कहना है कि लोगों को सात घंटे की नींद लेनी चाहिए। महिलाओं को विशेष तौर अपना ख्याल रखना चाहिए। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और आंवला का लगातार सेवन करना चाहिए। डा. दीपशिखा खन्ना ने बताया कि लोगों को सबसे पहले शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकलना चाहिए। सुबह के समय रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। महिलाओं को टहलना चाहिए। सुबह के नाश्ते में दलिया, दूध, खट्टे फल लेने चाहिए। दोपहर के खाने में हरी सब्जी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही दही और मट्ठा भी लेना चाहिए। वहीं दिन में कई बार गर्म पानी का प्रयोग करें। गुनगुने पानी में नहाना चाहिए। यदि आप बाहर जा रहे हैं तो अपने चेहरे पर डबल मास्क जरूर लगाए। इसके अलावा रात का खाना खाने के बाद हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी