शरीर को फिट रखने के लिए सात घंटे की लें नींद, सुबह खाली पेट गर्म पानी भी है फायदेमंद

शरीर को फिट रखने के लिए सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा सुबह और शाम को एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिससे खून का दौर ठीक रहे। इम्यूनिटी खुद ठीक रहेगी। योग से भी इम्यूनिटी होती है मजबूत।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM (IST)
शरीर को फिट रखने के लिए सात घंटे की लें नींद, सुबह खाली पेट गर्म पानी भी है फायदेमंद
शरीर को फिट रखने के लिए सात घंटे की लें नींद

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना काल में हर डाक्टर सलाह दे रहे हैं कि शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाए। इसके लिए खानपान बेहतर होना चाहिए। शहर के प्रसिद्ध डाक्टर अंकुर उपाध्याय का कहना है कि शरीर को फिट रखने के लिए सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा सुबह और शाम को एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिससे खून का दौर ठीक रहे। इम्यूनिटी खुद ठीक रहेगी।

डा. अंकुर उपाध्याय का कहना है कि कोरोना से बचाव को नियमों का पालन भी बेहद जरूरी है। इसलिए लोग शारीरिक दूरी का पालन करें। किसी से हाथ न मिलाए। बिना मास्क के अपने घर से बाहर न निकले। हो सके तो हल्के गुनगुने पानी में जरूर नहाए। इसके अलावा तीन में तीन से पांच बार गर्म पानी पीए। नींबू पानी का भी सेवन करें। सुबह के नाश्ते में गेहूं, जौ का दलिया, दूध, कच्चे देसी चने भीगे हुए ले सकते हैं। दोपहर के खाने में हरी सब्जी का प्रयोग करें। इसके अलावा फलों में अनानास, संतरा, कीवी, अंगूर आदि फल ले सकते हैं। रात के खाने में भी हरी सब्जी और दाल ले सकते हैं। हालांकि रात में हल्का भाेजन ही लें। रात के खाने के बाद हल्दी वाला दूध जरूर पीए। हल्दी में कई बीमारियों को मारने की क्षमता होती है।

chat bot
आपका साथी