मनचलों का आतंक : मेरठ में छेड़छाड़ से तंग दंपती ने घर पर चस्पा किया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर

molestation in Meerut मेरठ में कुछ दिन पहले दंपती से मारपीट भी की थी आरोपितों ने। गुहार के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। वहीं इस मामले में सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:50 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:50 AM (IST)
मनचलों का आतंक : मेरठ में छेड़छाड़ से तंग दंपती ने घर पर चस्पा किया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला, एसएसपी से भी की शिकायत।

मेरठ, जागरण संवाददाता। molestation in Meerut मेरठ में मनचलों के आतंक से एक दंपती खौफ में है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आजिज आकर उन्होंने अपने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया है। थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीडि़त ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। अब दंपती पर चस्पा पोस्टर को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही दो लड़के उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। आते-जाते वक्त उसका पीछा करते हैं। पति से शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी। तीन दिन पहले वह घर में काम कर रही थी। आरोप है कि दोनों युवक घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई कर दी। शोर मचाने पर भाग गए। शाम को जब पति काम से लौटे तो शिकायत की। वह आरोपितों के घर पहुंचे तो पिटाई कर दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई। परेशान होकर दंपती ने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया। इसके बाद आरोपित उसे हटाने का दबाव बना रहे हैं। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने घर से निकाला

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती की दो साल पहले क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। बुधवार को पति काम से बाहर गया था। रात में वह कमरे में अकेली थी। आरोप है कि नशे में धुत ससुर पहुंचा और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ससुर भाग गया। सुबह जब पति आया तो शिकायत की। आरोप है कि पति ने उल्टा उसी की पिटाई की और घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और ससुर के खिलाफ तहरीर दी।

chat bot
आपका साथी