किसान आनलाइन घोषण पत्र भरने से कर रहे गुरेज

गन्ना समिति पर चल रहे सट्टा प्रदर्शन मेले में पांच दिन में 342 आपत्तियां प्राप्त हुई ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:10 PM (IST)
किसान आनलाइन घोषण पत्र भरने से कर रहे गुरेज
किसान आनलाइन घोषण पत्र भरने से कर रहे गुरेज

मेरठ,जेएनएन। गन्ना समिति पर चल रहे सट्टा प्रदर्शन मेले में पांच दिन में 342 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 205 का निस्तारण किया गया है। आनलाइन घोषणा पत्र भरने में किसान रूचि नहीं ले रहे हैं। 60 हजार किसानों में अब तक मात्र 39217 किसान ही घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करा पाए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह ने बताया कि समिति पर 18 सितंबर से सट्टा प्रदर्शन मेला चल रहा है। अब तक 342 आपत्तियां आई हैं। जिनमें से 205 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष का वेबसाइट ठीक चलने पर करा दिया जायेगा। बताया कि किसानों द्वारा पोर्टल पर अपना कच्चा कलेंडर देखने व घोषणा पत्र भरने में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। समिति क्षेत्र में लगभग 60,000 किसान हैं, लेकिन मात्र 3917 किसानों द्वारा ही अभी तक घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कराये गये हैं। पोर्टल पर कच्चा कलेंडर न देखने के कारण ही संभवतया समिति में किसानों की आवक कम है।

घोषणा पत्र सही भरकर कराएं अपलोड

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने यह भी बताया कि प्राय: देखा गया है कि ज्यादातर किसान चीनी मिल चलने की घोषणा होने पर ही अपने सट्टे सर्वे आदि आंकड़ो को देखते हैं। यदि सर्वे प्रारंभ होने पर ही अपना सर्वे अपनी देखरेख में करा लें व घोषणा पत्र सही सही भरकर पोर्टल पर अपलोड करा दें तो पेराई सत्र में किसी भी प्रकार की समस्या गन्ना आपूíत में नही आएगी। फिर भी गन्ना विकास विभागअपने स्तर से पूरी कोशिश करता है कि किसी भी समिति सदस्य एवं गन्ना किसान को गन्ना आपूíत में कोई परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी