मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री के लिए छह नामांकन

Meerut Bar Association Chunav मेरठ में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए तीन पैनल समेत कुल 56 लोगों ने जमा कराए नामांकन जुलूस लेकर पहुंचे प्रत्याशी। दस दिसंबर को नाम वापसी और जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची। तैयारियां की जा रही हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:50 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:50 AM (IST)
मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री के लिए छह नामांकन
मेरठ में बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Bar Association Chunav मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। कुल तीन पैनल ने सभी पदों पर प्रत्याशी उतारे। महामंत्री और उपाध्यक्ष पदों पर व्यक्तिगत रूप से भी नामांकन जमा कराए गए। कुल 56 नामांकन पत्र जमा हुए। जो कि सभी जांच के बाद सही मिले। महामंत्री पद पर कुल 6 तथा उपाध्यक्ष पद पर सात नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के लिए प्रत्याशी भारी जुलूस लेकर पहुंचे। दस दिसंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

17 दिसम्बर को मतदान

मेरठ बार एसोसिएशन के वर्ष 2021-22 सत्र की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 17 दिसम्बर को मतदान होगा। मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन सुशील कुमार गुप्ता और गजेन्द्रपाल सिंह पैनल के उम्मीदवारों ने भारी जुलूस के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह की मौजूदगी में पंडित नानक चंद सभागार में नामांकन पत्र जमा कराए गए। सुशील गुप्ता ने अध्यक्ष उनके पैनल से महामंत्री पद पर परवेज आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल सिंह, उपाध्यक्ष के लिए राजेश उप्पल व यशवन्त चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश कुमार तोमर ने नामांकन किया। दूसरा पैनल गजेन्द्रपाल सिंह का है।

इनका हुआ नामांकन

इस पैनल से महामंत्री पद पर अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सुदेश चौधरी, मंयक गुप्ता व प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ठा. रविन्द्र कुमार सोम ने नामांकन पत्र जमा कराया। तीसरा पैनल जितेन्द्र सिंह बना का है। इस पैनल के प्रत्याशियों ने सोमवार को ही अपने नामांकन जमा करा दिए थे। चुनाव अधिकारी रउफ उल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नैपाल सिंह सोम, चरण सिंह त्यागी, डा. ओमबीर शर्मा ने बताया कि सभी 56 नामांकन पत्र जांच के बाद सही मिले। 10 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी जारी की जाएगी। 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नंबर भी जारी किए जाएंगे।

पहली बार बैलेट पेपर पर लगेगी प्रत्याशियों की फोटो

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार नया प्रयोग किया जाएगा। बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनके फोटो भी प्रकाशित किए जाएंगे।

पदवार नामांकन

अध्यक्ष

1. गजेंद्र पाल सिंह

2. जितेंद्र सिंह बना

3. सुशील कुमार गुप्ता

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

1. प्रमोद जैन

2. शीशपाल सिंह

3. सुदेश कुमार चौधरी

उपाध्यक्ष

1. अलका शर्मा

2. मयंक गुप्ता

3. प्रे्रणा वर्मा

4. राजेश उप्पल

5. सुलक्षण वर्मा

6. उर्वर्शी सिंह

7. यशवंत सिंह चौहान

महामंत्री

1. अजय कुमार शर्मा

2. अनुज कुमार शर्मा

3. परवेज आलम

4. रंजना चौधरी

5. सतीश कुमार बहसूमा

6. सुनील कुमार राणा

कोषाध्यक्ष

1. लोकेश कुमार तोमर

2. राजीव लूथरा

3. रविंद्र कुमार 

chat bot
आपका साथी