सहारनपुर : काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वालों को पुलिस ने किया नजरबंद, गुस्साए आसपा नेताओं ने की भूख हड़ताल

आसपा कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही बैठक कर गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को उनके सहारनपुर आगमन पर ज्ञापन देने और पुलिस के रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:37 PM (IST)
सहारनपुर : काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वालों को पुलिस ने किया नजरबंद, गुस्साए आसपा नेताओं ने की भूख हड़ताल
फतेहपुर थाने पर एसडीएम बेहट को ज्ञापन देते आसपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आजाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने गुरुवार सवेरे ही हिरासत में ले लिया और थाने में ले गई, जिससे गुस्साए उक्त नेताओं ने थाने में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। देर शाम बेहट एसडीएम थाने पहुंचे और आसपा नेताओं से ज्ञापन लेकर उन्हें घर भेज दिया।

आसपा ने दी थी चेतावनी

उल्लेखनीय है कि आसपा कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही बैठक कर गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को उनके सहारनपुर आगमन पर ज्ञापन देने और पुलिस के रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को फतेहपुर पुलिस आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल व नितिन बंसल को उनके आवास से हिरासत में लेकर थाने ले गई और उन्हें वहीं पर नजरबंद कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए तीनों नेताओं ने भूख हड़ताल शुरु कर दी। आसपा के काफी कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिए गए नेताओं से नहीं मिलने दिया। देर शाम एसडीएम बेहट रामजी लाल फतेहपुर थाने पहुंचे और उन्होंने आसपा नेताओं से गृहमंत्री के नाम संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन लेकर उन्हें उनके घर भेज दिया।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष को किया नजरबंद

सहारनपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के मद्देनजर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी को पुलिस द्वारा उनके खानआलमपुरा स्थित आवास में नजरबंद कर दिया गया। बाद में फैसल ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है। सलमानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार हर मसले पर बुरी तरह विफल हुई है।

chat bot
आपका साथी