मेरठ में ग्रीन बेल्ट में कवर होगा यह नाला, हादसों पर लगेगी लगाम

मेरठ में गंगा टावर के सामने पिछले दस वर्ष से आठ फुट गहरा नाला खुला पड़ा है। पिछले दिनों में तीन कार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक को पत्र सौंपकर नाला कवर कराने की मांग की थी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:00 AM (IST)
मेरठ में ग्रीन बेल्ट में कवर होगा यह नाला, हादसों पर लगेगी लगाम
मेरठ में मेन डिवाइडर रोड पर खुला पड़ा नाला ग्रीन बेल्ट में कवर होगा

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेन डिवाइडर रोड पर गंगा टावर के सामने खुला पड़ा नाला नगर निगम की ओर से विकसित किए जा रहे ग्रीन बेल्ट में कवर किया जाएगा। गंगानगर डिवाइडर रोड पर दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित किया जा रहा है। इसमें कुल आठ स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की जगह भी छोड़ी जाएगी।

तीन कार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं घटनाएं

गंगा टावर के सामने पिछले दस सालों से आठ फुट गहरा नाला खुला पड़ा है। पिछले दिनों में तीन कार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय दुकानदारों अमित त्यागी, गिरीश कुमार एडवोकेट व डा. पीके त्यागी आदि ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक को पत्र सौंपकर नाला कवर कराने की मांग की थी। मंत्री ने नगर आयुक्त मनीष बंसल से फोन पर बात कर पत्र जारी किया था। स्थानीय पार्षद गुलबीर ङ्क्षसह ने बताया कि नगर निगम की ओर से गंगानगर डिवाइडर रोड किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। यह 2225 मीटर लंबी होगी। इसी में नाले को भी कवर कर लिया जाएगा।

पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और प्लास्टिक हटाओ का दिया मंत्र

मेरठ। द ग्रोइंग प्यूपिल और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में एन ए एस इंटर कालेज में पर्यावरण विचारशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण देश में कई बड़ी प्राकृतिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिन्हें देखते हुए संघ ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि प्रकल्प की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और प्लास्टिक हटाओ के मंत्र को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि प्लास्टिक के राक्षस को बोतल में बंद करो यानि बड़े प्लास्टिक के थैले में छोटे प्लास्टिक को डालो और इकोब्रिक्स बनाओ। जिसका कुछ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह और नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर व संस्था की अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा शर्मा, क्लब-60 से हरि विश्नोई, रमन त्यागी, बुद्ध प्रकाश, वीरेंद्र पाल, पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम अवतार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी