आपस में लड़ते-लड़ते वो भूल गए, देश बचाना सबकी जिम्मेदारी है..

दा पोएट्री व‌र्ल्ड व पीडब्ल्यू टीवी के तत्वावधान में शनिवार को आनलाइन मुशायरा व क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:15 PM (IST)
आपस में लड़ते-लड़ते वो भूल गए, देश बचाना सबकी जिम्मेदारी है..
आपस में लड़ते-लड़ते वो भूल गए, देश बचाना सबकी जिम्मेदारी है..

मेरठ, जेएनएन। दा पोएट्री व‌र्ल्ड व पीडब्ल्यू टीवी के तत्वावधान में शनिवार को आनलाइन मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। तारीफ नियाजी के संयोजन में शुक्रवार रात का सत्र ख्याति प्राप्त शायर डा. कुंवर बेचैन को सर्मिपत किया। जिसमें मेरठ, नेपाल व खाड़ी देशों के शायरों ने कलाम पेश कर सत्र को यादगार बना दिया।

शुक्रवार रात सत्र दिल से उन्वान के तहत मुशायरे में शादाब आजमी की नात पाक से शुरू हुआ। इस सत्र में खलीज जलील निजामी दोहा कतर के गीत और गजल रात ढाई बजे पेश की। इस महफिल की निजामत आलमी शोहरत याफ्ता शायर रियाज सागर खतौली ने की।

विनीत शंकर ने कहा

आपस में लड़ते-लड़ते वो भूल गए।

देश बचाना सबकी जिम्मेदारी है।।

शिखा पचैली, मुंबई

तस्वीर खींचकर वो मेरी।

फोन में कैद अब कयामत है।।

तुफैल अहमद, ओमान

हकीकत में नहीं लेकिन खयालों में तो होता है।

मेरी उंगली तेरे गेसू तो अकसर साथ होते हैं।।

शाहिद मिर्जा शाहिद

पड़ी है भारी मुहब्बत, हमेशा नफरत पर।

जरा सा इत्र फिजा को संवार देता है।

समीरा अजीज जद्दा, यूएई

कितने नाजुक हैं नए दौर के शहजादे भी

बोझ फूलों का उठाते हुए थक जाते हैं।

मुंबई से शायरा राना तबस्सुम, नेपाल साहित्य एकेडमी के चेयरमैन डा. साकिब हारूनी, निधि सिंह पाखी और उरोजा अर्शी ने खूबसूरत अंदाज में बेहतरीन कलाम पेश किए। कार्यक्रम के पीआर मैनेजर शायर शाहिद मिर्जा ने बताया कि शनिवार सुबह तीन बजे से रात तक चार सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान शायरों ने अपने कलाम पेश किए। उन्होंने बताया कि रात में स्टार सत्र का आयोजन होगा। इस सत्र में कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। जो देर रात तक चलेगा। इसके बाद एक सत्र का और आयोजन किया जाएगा। जिसमें सबका शुक्रिया किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी