संचारी रोगों पर इन गतिविधियों से होगा प्रहार, 31 मार्च से चलाया जाएगा दस्‍तक अभियान Meerut News

संचारी रोग यानि वायरस बैक्टीरिया परजीवी आदि से फैलने वाले रोग से बचाव व इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा ।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 03:22 PM (IST)
संचारी रोगों पर इन गतिविधियों से होगा प्रहार, 31 मार्च से चलाया जाएगा दस्‍तक अभियान Meerut News
बिमारियों से बचाने के लिए 31 मार्च से अभियान चलाया जाएगा।

मेरठ, जेएनएन। संचारी रोग यानि वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी आदि से फैलने वाले रोग व कोरोना के रूप में इसकी भयावयता से सभी परिचित हो चुके हैं। इसकी रोकथाम को लिए जरूरी है। आसपास साफ-सफाई रखी जाए और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन बचा जाए और स्वच्छता व्यवहार को आदत में लाया जाए। जिसकी अनदेखी हर साल कई जान चलीं जाती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा।

इसमें लोगों को जागरूक बनाने के साथ ही सर्वें में बीमार पाए जाने वाले लोगों को उपचार के अलावा अभियान में सहयोगी विभागों द्वारा कई गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने पत्र भेजकर यह दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, पालिकाएं व नगर पंचायतें इलाकों में खुली नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फागिंग कराएंगी। साथ ही मच्छरों के दंश को हल्का करने के लिए खुली नालियों को ढकने व कचरा मुक्त करने की गतिविधियां भी कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 

पेयजल से होने वाली समस्या के समाधान के लिए इलाके में होने वाली आपूर्ति के जल की बैक्टीरियोलाजिकल, वायरोलाजिकल जांच की गतिविधि कराने को कहा गया है। साथ ही उथले हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिन्हित करने की गतिविधि भी कराई जानी हैं। साथ कृषि एवं सिंचाई विभाग की पौधशाला से मच्छर रोधी पौधे की बीच उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा पशुपालन, पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, उद्यान आदि विभागों के साथ अभियान से जुड़ाव रखने वाले कार्यों को जोर देने को कहा गया है। 

chat bot
आपका साथी