विवि में प्रतिबंधित छात्रों के प्रवेश पर होगी सख्ती

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रतिबंधित छात्रों के प्रवेश पर सख्ती की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 09:10 PM (IST)
विवि में प्रतिबंधित छात्रों के प्रवेश पर होगी सख्ती
विवि में प्रतिबंधित छात्रों के प्रवेश पर होगी सख्ती

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रतिबंधित छात्रों के प्रवेश पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एसएसपी को भी पत्र लिखेगा। साथ ही दो टीमें बनाकर परिसर में औचक चेकिग की जाएगी।

विश्वविद्यालय में कुछ छात्र ब्लैक लिस्ट किए गए हैं। उनके विवि परिसर में प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद ऐसे छात्र परिसर में आकर माहौल खराब करते रहते हैं। सोमवार को प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम बाहरी छात्रों पर सख्ती करेगा। विश्वविद्यालय ने अभी कुछ दिन पहले छात्र शान मोहम्मद को ब्लैक लिस्ट किया था। गुरुवार को शान मोहम्मद ने कुछ छात्रों के साथ प्रदर्शन किया। उसने प्रतिबंध हटाने की मांग की। कुलपति ने चीफ प्राक्टर से ऐसे प्रतिबंधित छात्रों के परिसर में घूमने पर रोक लगाने के लिए कहा है। उन्होंने इसके लिए एसएसपी को भी पत्र लिखने के लिए कहा है। चीफ प्राक्टर प्रो. वीरपाल सिंह ने कहा कि एक दो दिन में एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा। सोमवार से परिसर में जहां छात्रों का जमावड़ा रहता है, वहां टीम औचक चेकिग भी करेगी।

बाहरी लड़के-लड़कियों से मेरठ कालेज में भी परेशानी

मेरठ कालेज में भी बाहरी लड़के-लड़कियों से परेशानी है। ये कालेज में आकर माहौल खराब कर रहे हैं। गुरुवार को कालेज में छह बाहरी लड़कियां पकड़ी गईं, उसमें से एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। पकड़े जाने पर कुछ लड़कियों ने अपने भाई के साथ फार्म जमा कराने का बहाना बनाया, जबकि उनके पास कोई फार्म नहीं था। कालेज में ऐसे बहुत से लड़के-लड़कियां फार्म जमा करने के बहाने घूम रहे हैं। कालेज की ओर से बाहरी छात्र-छात्राओं की चेकिग शुरू कर दी है। उनके आइ कार्ड चेक किए जा रहे हैं। चीफ प्राक्टर अलका चौधरी ने कहा है कि बाहरी छात्र-छात्राओं के अनायास कालेज में आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी