देश और संविधान को लेकर छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए मेरठ में होगी अनोखी प्रतियोगिता, इस तरह के पूछे जाएंगे प्रश्न

मेरठ में सामाजिक संस्‍था सहयोग छात्रों को जागरूक करने के लिए गणतंत्र दिवस ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 150 प्रश्नों का सैंपल पेपर तैयार किया गया है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्‍मानित किया जाएगा।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:59 PM (IST)
देश और संविधान को लेकर छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए मेरठ में होगी अनोखी प्रतियोगिता, इस तरह के पूछे जाएंगे प्रश्न
मेरठ में गणतंत्र दिवस ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

 मेरठ, जेएनएन। छात्रों को देश और उसकी व्यवस्था के बारे में जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्था सहयोग की ओर से स्कूलों में गणतंत्र दिवस ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय व्यवस्था से रूबरू कराना है। जिसमें पूछे जाने वाले प्रश्न भारतीय संविधान व देश से जुड़े प्रसंगों पर आधारित होंगे।संस्था के अध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि आयोजन एक मार्च को होगा। इसमें कक्षा नौ से बारह तक के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को प्रतिभागी पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था के महामंत्री देवेंद्र देशवाल ने बताया कि 50 प्रश्नों का प्रश्न पत्र होगा। जिसकी अवधि एक घंटा तय है। तैयारी के लिए 150 प्रश्नों का सैंपल पेपर तैयार किया गया है। जिसमें से 40 प्रश्न आएंगे और बाकी के 10 प्रश्न इससे बाहर से होंगे। जिसमें अधिकांश प्रश्न 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह से होंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीएवी इंटर कालेज संस्था के पदाधिकारियों ने निर्धारित किया है। बताया गया कि इसमें तीन विद्यालयों के करीब 200 छात्रों ने सहभागिता के लिए आवेदन किया है।  

chat bot
आपका साथी