गुरुवार को मेरठ में खूब छाए बदरा, बरसे भी, आज भी होगी बारिश

गुरुवार को धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:05 AM (IST)
गुरुवार को मेरठ में खूब छाए बदरा, बरसे भी, आज भी होगी बारिश
गुरुवार को मेरठ में खूब छाए बदरा, बरसे भी, आज भी होगी बारिश

मेरठ,जेएनएन। गुरुवार को धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है।

बारिश से लौकी, तोरी और धान को नुकसान, गन्ने को लाभ: खरखौदा क्षेत्र में पिछले दिनों कई बार भारी बारिश हो गई। गुरुवार को भी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। किसानों ने कहा कि बारिश से लौकी, तोरी और धान की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, गन्ने को लाभ है।

अपनी जड़ों से जुड़ कर ही आगे बढ़ेंगे हम: मेरठ स्थित तीनों केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस, डोगरा लाइंस और सिख लाइंस की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा कला व संस्कृति का उत्थान विषय पर वेबिनार किया गया। इसमें डोगरा लाइंस की शिक्षिका अंजलि ने बताया कि कोई भी समाज अपनी जड़ों से जुड़े बिना आगे नहीं बढ़ सकता। हमारा अतीत वास्तुकला की भव्यता, इंजीनियरिग के चमत्कार और कलात्मक उत्कृष्टता के उदाहरण से भरा पड़ा है। भारत की सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण, संवर्धन और प्रसार सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। सिख लाइंस की शिक्षिका नीलम कुमार ने व्यवसायिक शिक्षा और कौशल निर्माण पर प्रकाश डाला। पंजाब लाइंस की प्रिसिपल लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों ने वेबिनार में प्रतिभाग किया। लक्ष्मी सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। कार्यक्रम में सिख लाइंस के प्राचार्य नवल सिंह, डोगरा लाइंस के प्रभारी आरएस वर्मा भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी