गंगा में जलस्तर बढ़ने की आशंका..अभी सामान्य स्थिति में है जलस्तर

हस्तिनापुर क्षेत्र लगातार दो दिन से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश यदि इसी तरह जारी रही तो गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने की आशंका है। वैसे अभी जलस्तर की स्थिति सामान्य है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:31 PM (IST)
गंगा में जलस्तर बढ़ने की आशंका..अभी सामान्य स्थिति में है जलस्तर
गंगा में जलस्तर बढ़ने की आशंका..अभी सामान्य स्थिति में है जलस्तर

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर क्षेत्र लगातार दो दिन से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश यदि इसी तरह जारी रही तो गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने की आशंका है। वैसे अभी जलस्तर की स्थिति सामान्य है।

बारिश का कहर लगातार दो दिन से जारी है। सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। यह बारिश पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्व से बारिश की चेतावनी दी हुई थी। यदि बारिश इसी तरह से जारी रही तो गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ सकता है। गंगा किनारे क्षतिग्रस्त हुए अस्थायी तटबंध से पानी निकल सकता है। जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का आशंका है।

संत बाबा भूरी वाले बाबा कश्मीर सिंह के सेवादार बाबा बूटा सिंह ने बताया कि शेरपुर के सामने गंगा नदी ने गत दिनों तेजी से कटान किया और तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। उनका मानना है कि यदि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा तो कटान के चलते पानी बाहर निकल सकता है। जिससे किसानों को नुकसान होगा। वैसे बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार का कहना है गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है और बैराज से 41 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। हरिद्वार से जलस्तर की स्थिति सामान्य है। एसडीएम मवाना कमलेश कुमार का कहना है जलस्तर की स्थिति सामान्य है। बता दें कि क्षेत्र ही नहीं, जनपद में बारिश का कहर लगातार दो दिन से जारी है। सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। यह बारिश पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्व से बारिश की चेतावनी दी हुई थी।

chat bot
आपका साथी