आठ मिनट में चोरों ने खंगाला मैनेजर का घर

जागरण संवाददाता, मेरठ : रेलवे रोड थानाक्षेत्र के देवपुरी में चोरों ने फार्मा कंपनी के मैनेजर का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Feb 2018 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Feb 2018 08:45 PM (IST)
आठ मिनट में चोरों ने खंगाला मैनेजर का घर
आठ मिनट में चोरों ने खंगाला मैनेजर का घर

जागरण संवाददाता, मेरठ : रेलवे रोड थानाक्षेत्र के देवपुरी में चोरों ने फार्मा कंपनी के मैनेजर का बंद मकान खंगाल डाला। शुक्रवार सुबह नौकरानी घर पहुंची तो घटना का पता चला। पीड़ित की सूचना पर एएसपी क्राइम सतपाल व थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देवपुरी निवासी गौरव लांबा पुत्र रवि कुमार मोहकमपुर स्थित मैनकाइंड फार्मा कंपनी में ऑडिट मैनेजर हैं। वह कंपनी के काम से अधिकांश टूर पर रहते हैं, जबकि पत्नी गंभीर रोग से पीड़ित है। गौरव लांबा पांच फरवरी को कंपनी के टूर पर उड़ीसा गए थे, जबकि पत्नी मायके चली गई थी। मकान पर ताला लगा था। गुरुवार को गौरव टूर से लौटकर ससुराल में ही रुक गए थे। शुक्रवार सुबह नौकरी घर पर काम करने पहुंची तो घर के ताले टूटे मिले। नौकरानी की सूचना पर गौरव व उनकी पत्नी भी पहुंच गए। खोजबीन करने पर घर में रखे चार जोड़े टॉप्स, एक चेन, चांदी के आठ सिक्के, कैमरा, घड़ी के अलावा 15 हजार रुपये व पर्स गायब मिले। पर्स में कुछ रुपये, आधार कार्ड, आइकार्ड व फोटो रखे थे।

शुक्रवार तड़के दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर उसमें कैद मिले। चोर शुक्रवार अलसुबह 04.21 बजे मैनेजर के घर में घुसे और आठ मिनट बाद ही वापस निकल गए। एएसपी क्राइम सतपाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी