घर में घुसकर संप्रदाय विशेष के युवक ने की छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर पीटा

संप्रदाय विशेष के युवक ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:45 AM (IST)
घर में घुसकर संप्रदाय विशेष के युवक ने की छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर पीटा
घर में घुसकर संप्रदाय विशेष के युवक ने की छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर पीटा

मेरठ, जेएनएन। संप्रदाय विशेष के युवक ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। घर के बाहर खड़ा साथी बचाने के लिए आया तो स्वजन ने दौड़ा लिया। अफरातफरी के दौरान आरोपित छूट कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित समेत एक अन्य को हिरासत में ले लिया।

टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के तीन दिन पहले बेटा हुआ था। गुरुवार रात घर में गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कॉलोनी निवासी संप्रदाय विशेष का युवक नशे में घर में घुस गया और महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घर के बाहर खड़ा साथी उसे बचाने के लिए आया तो स्वजन उसकी धक्का-मुक्की हो गई। वह अन्य साथियों को बुलाने की बात कहते हुए भाग गया। उधर, गहमागहमी के बीच छेड़छाड़ का आरोपित छूट कर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में थाने में एकत्र हो गए थे। एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने हंगामा भी किया।

किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर स्वजन भी पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी किशोरी बुधवार देर रात अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी के कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर घर के लोग भी उठ गए। वह जैसे ही छत की तरफ पहुंचे तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। गुरुवार को किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी। टीपीनगर थाना प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी