तटबंध दुरुस्त करने का कार्य जारी, बीडीओ ने किया निरीक्षण

लगभग एक माह पूर्व गंगा नदी में बढ़े जलस्तर से कई स्थानों से अस्थायी तटबंध टूट गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM (IST)
तटबंध दुरुस्त करने का कार्य जारी, बीडीओ ने किया निरीक्षण
तटबंध दुरुस्त करने का कार्य जारी, बीडीओ ने किया निरीक्षण

मेरठ,जेएनएन। लगभग एक माह पूर्व गंगा नदी में बढ़े जलस्तर से कई स्थानों से अस्थायी तटबंध टूट गया था। जिसे मनरेगा के श्रमिक दुरूस्त करने मे जुटे हैं। रविवार को बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने फतेहपुर प्रेम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा कार्य कर रहे श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया।

गंगा नदी में लगभग एक माह पूर्व अचानक जलस्तर बढ़ गया था। बढ़े जलस्तर ने इतनी तेजी से कटान किया कि फतेहपुर प्रेम, सिरजेपुर के सामने अस्थायी तटबंध टूट गया था। जिससे नदी के पानी का प्रवाह टूटे तटबंध से होते हुए खेतों की ओर हो गया था। उस समय खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जलस्तर होने के साथ ही खादर क्षेत्र की परेशानियां कम हुई और मनरेगा के श्रमिक टूटे तटबंध को दुरुस्त करने में जुट गए। इसके अलावा कार सेवा वाले व स्थानीय लोग भी तटबंध को मजबूत करने में जुटे हैं। रविवार को बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने फतेहपुर प्रेम पहुंचकर तटबंध पर कार्य कर रहे श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तटबंध को दुरुस्त कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

ब्लाक प्रमुख का स्वागत : खरखौदा ब्लाक प्रमुख बनने पर पुनीत त्यागी का उलधन और कूड़ी गांव में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख पुनित त्यागी ने क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया। राहुल कूड़ी, बोना प्रधान, इकबाल प्रधान समेत अन्य लोग थे।

प्रधान संगठन का विस्तार : रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आहुत की गई। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा के अनुमोदन पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी ने तहसील अध्यक्ष नसीम बेगम प्रधान मुंडाली, तहसील उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, ब्लाक प्रभारी आमिर पीपलीखेड़ा ब्लाक महासचिव मुकेश पाल, ब्लाक अध्यक्ष संगीतमा त्यागी प्रधान बिजौली को बनाया गया। इस मौके पर ब्लाक के समस्त प्रधान उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम का स्वागत :रविवार को मेरठ जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या का खरखौदा और बिजलीबंबा चौकी क्षेत्र में स्वागत किया। बिजलीबंबा चौकी क्षेत्र में समय सिंह सैनी और पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी