लुटेरे पर महिला ने की थप्पड़ों की बरसात

बुधवार रात एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक महिला लुटेरे पर थप्पड़ की बरसात कर रही है। आसपास ही बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। होमगार्ड भी पास में ही खड़े हैं। कुछ लोग वीडियो बनाते हुए बोल भी रहे हैं। थाना पुलिस ने वीडियो की तस्दीक तो की है लेकिन आरोपित के बारे में अंजान है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:14 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:14 AM (IST)
लुटेरे पर महिला ने की थप्पड़ों की बरसात
लुटेरे पर महिला ने की थप्पड़ों की बरसात

मेरठ, जेएनएन। बुधवार रात एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक महिला लुटेरे पर थप्पड़ की बरसात कर रही है। आसपास ही बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। होमगार्ड भी पास में ही खड़े हैं। कुछ लोग वीडियो बनाते हुए बोल भी रहे हैं। थाना पुलिस ने वीडियो की तस्दीक तो की है, लेकिन आरोपित के बारे में अंजान है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में पकड़े गए युवक को कुंडल लुटेरा बताया जा रहा है। वीडियो दिन की है, जिसमें एक महिला बहुत गुस्से में उसको थप्पड़ मार रही है। साथ ही घूंसों की भी बरसात कर रही है। आरोपित माफी मांग रहा है, तो भीड़ में से कोई पिटाई करने की बात कर रहा है। वीडियो को आबूलेन का बताया जा रहा है। 58 सेकेंड के वीडियो में पिटाई के दौरान युवक के कपड़े भी फट जाते हैं। इस बारे में सदर बाजार थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाह से बात की गई तो उन्होंने वीडियो को तीन दिन पुराना बताया। कहा कि नौचंदी पुलिस ने जो आरोपित पकड़े हैं, उनमें से यह एक है। वहीं, नौचंदी थाना पुलिस का कहना है कि उनको वीडियो की जानकारी नहीं है। आरोपित को उन्होंने अपने क्षेत्र से ही पकड़ा है। हालांकि बाद में लुटेरा कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो को देखने के बाद और उसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी