मौसम ने ली करवट..कराया सर्दी का अहसास

बदल रहे मौसम के चलते रविवार को हुई बारिश व हवाएं चलने से लोगों ने ठंड का अहसास किया। मवाना क्षेत्र में अलसुबह से सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। उधर बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:44 PM (IST)
मौसम ने ली करवट..कराया सर्दी का अहसास
मौसम ने ली करवट..कराया सर्दी का अहसास

मेरठ, जेएनएन। बदल रहे मौसम के चलते रविवार को हुई बारिश व हवाएं चलने से लोगों ने ठंड का अहसास किया। मवाना क्षेत्र में अलसुबह से सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। उधर, बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है।

अक्टूबर माह शुरू होने के बाद मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम में तेजी से परिवर्तन के चलते सुबह व शाम में ठंड का अहसास होने लगा है। लोग पंखा-कूलर चलाने से गुरेज करने लगे हैं। बदलते मौसम के बीच रविवार को अलसुबह आकाश में बादल छा गए और बारिश होने लगी। साथ ही हवाएं भी चलीं। सुबह शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बारिश व हवा ने ठंड का अहसास कर दिया है।

बाजार भी रहे बेरौनक : सुबह से बारिश होने के कारण देहात से लोगों का आवागमन कम रहा है और व्यापार भी प्रभावित रहा। मवाना के सुभाष बाजार, दयानंद बाजार, गोल मार्केट, सर्राफा बाजार सूने रहे। दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते नजर आए।

धान किसानों पर मौसम की मार : मवाना के गांव बहजादका के किसान कामरेड जितेंद्र पाल व कुलदीप ने बताया 40 फीसद धान की फसल कटी है, जबकि 60 प्रतिशत धान अभी खेत में ही है। बारिश से धान की फसल को हानि होगी। बारिश से चावल का दाना काला पड़ जाता है और उसका बाजार में सही दाम नहीं मिल पाता। कोहला के किसान कालूराम का कहना है कि आलू की बुवाई की के लिए खेत तैयार है, बारिश से बुवाई में विलंब होगा।

chat bot
आपका साथी