पश्चिम से पूरब की ओर बहेगी किसान आंदोलन की लहर

राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:15 PM (IST)
पश्चिम से पूरब की ओर बहेगी किसान आंदोलन की लहर
पश्चिम से पूरब की ओर बहेगी किसान आंदोलन की लहर

मेरठ,जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही किसानों की आर्थिक दशा में सुधार आ सकता है। कहा कि पश्चिम से किसान आंदोलन की लहर अब पूरब की ओर बहेगी।

मंगलवार को बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय में सैथवार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 1967 में गोरखपुर -देवरिया क्षेत्र की सभी 13 विधानसभा सीटों पर चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी के उम्मीदवारों को जिताया था। पूर्वाचल के किसान उन्हें आज भी अपना नेता मानते हैं। उनके पौत्र जयंत चौधरी ने अब पूर्वाचल का रुख किया है। 15 अगस्त के बाद वहां पर उनके सभा करने का कार्यक्रम तय हो रहा है। रालोद प्रदेश की सत्ता में आएगी तभी किसानों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने पश्चिम के रालोद नेताओं को पूर्वाचल में सभाएं करने के लिए आमंत्रित किया। संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसी को लेकर वह गोरखपुर से मेरठ आए हैं। एवरी बूथ आल यूथ का नारा दिया। कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल में एक बार भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। योगी सरकार रोजगार और विकास के मुद्दों से लोगों भटकाने के लिए मंदिर मस्जिद की बात करती है। उनके साथ आए रामकिशनु सिंह सैथवार ने तीनों कृषि कानून की खामियों को गिनाया। कहा कि यह किसान व देश हित में नहीं हैं। प्रदेश महासचिव संगठन राजकुमार सांगवान, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, राहुल देव, सुनील रोहटा, विनय मल्लापुर, नरेंद्र खजूरी, ब्रहमपाल सिंह, योगेश फौजी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी