मुजफ्फरनगर में पालिका के वार्ड 13 का पानी पीने लायक नहीं, एक महीने से हो रही है सप्लाई

मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद के वार्ड 13 के कुछ घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस दूषित पानी को पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड सभासद से भी शिकायत कर चुके हैंं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में पालिका के वार्ड 13 का पानी पीने लायक नहीं, एक महीने से हो रही है सप्लाई
मुजफ्फरनगर में पालिका के वार्ड 13 का पानी पीने लायक नहीं, एक महीने से हो रही है सप्लाई 

मुजफ्फरनगर जागरण संवाददाता। नगरपालिका परिषद के वार्ड 13 के कुछ घरों में  एक महीने से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पालिका की पाइप लाइन से सप्लाई हो रहे दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड सभासद से भी कई बार लोग शिकायत कर चुके है। इसके बावजूद समस्या का समाधान हो पाना मुश्किल हो गया है।  

उबालकर पानी पीने के बाद भी आती है दुर्गंध 

नगरपालिका परिषद् क्षेत्र का मोहल्ला आनंदपुरी वार्ड 13 में पड़ता है। मोहल्ले के कई घरों में पिछले एक महीने से दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या आ रही है। वार्डवासियों के अनुसार घरों में लगी टंकियों में भारी दुर्गंध के साथ काले और पीले रंग का पानी सप्लाई हो रहा है, जिसको उबालकर पीने में भी लोगों को भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआत में कई घरों में इसी पानी को आम समस्या समझकर पी लिया गया, जिसके बाद लोग बीमार पड़ गए। मौहल्ले के लागों  ने वार्ड 13 के सभासद अरविंद धनगर को भी कई बार समस्या से अवगत कराते हुए समाधान कराने को कहा, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्डवासी आशु का कहना है कि दूषित पेयजल की समस्या एक महीने से अधिक समय से आ रही है, जिस कारण घरों में अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पुष्पकुमार ने बताया कि नगर पालिका की पेयजल सप्लाई में पानी गंदा आने के कारण बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर पाने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी