जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल ही बचा परिवार

मुंडाली में जर्जर मकान को उखाड़ने के बाद नींव की ईट निकालने के दौरान बराबर के मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिससे घर में रह रहा परिवार व काम कर रहे लोग बाल-बाल बचे। हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 11:55 PM (IST)
जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल ही बचा परिवार
जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल ही बचा परिवार

मेरठ, जेएनएन। मुंडाली में जर्जर मकान को उखाड़ने के बाद नींव की ईट निकालने के दौरान बराबर के मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे घर में रह रहा परिवार व काम कर रहे लोग बाल-बाल बचे। हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

मुंडाली गांव में मूसा पुत्र अलीजान का मकान जर्जर हो चुका था। उसे उखाड़ने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम मकान उखाड़ने के दौरान नींव की ईट निकालते समय बराबर में रहने वाले नवाब पुत्र शौकत के मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने के साथ ही घर की छत भी जमीन पर आ गिरी। मकान गिरने से घर में रहे परिवार के लोग बाल-बाल बचे। जबकि यहां काम रहे दो युवक मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे दोनों युवकों को सकुशल बहर निकाला। हादसे के बाद यहां घंटों तक अफरा तफरी का महौल रहा।

कार की साइड लगने से बाइक सवार घायल : जानी खुर्द में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर कार की साइड लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल का स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया गया है।

खतौली गांव निवासी मोहित बाइक से दिल्ली किसी काम से जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर सिवाल पुल के पास पीछे से तेज गति से आई एक कार ने मोहित की बाइक में साइड मार दी। कार की साइड लगने से मोहित घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल मोहित का स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराने के बाद घर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी