बंदी का डीएनए सैंपल लेने लखनऊ से बागपत आई पुलिस टीम, जानिए क्या है मामला

लखनऊ के गोमतीनगर थाना पुलिस टीम बागपत जेल पहुंची। टीम ने कोर्ट के आदेश दिखाए। बताया कि 2019 में बागपत कोतवाली के दुड़भा गांव निवासी दीपक शर्मा के खिलाफ गोमतीनगर थाना में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:53 PM (IST)
बंदी का डीएनए सैंपल लेने लखनऊ से बागपत आई पुलिस टीम, जानिए क्या है मामला
बंदी का डीएनए सैंपल लेने लखनऊ से बागपत आई टीम

बागपत, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में आरोपित बंदी का डीएनए सैंपल लेने लखनऊ पुलिस टीम बागपत जेल पहुंची। जेल अधिकारियों की अनुमति के बाद टीम ने सैंपल लिया।

यह है मामला

शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर थाना पुलिस टीम बागपत जेल पहुंची। टीम ने कोर्ट के आदेश दिखाए। बताया कि 2019 में बागपत कोतवाली के दुड़भा गांव निवासी दीपक शर्मा के खिलाफ गोमतीनगर थाना में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। कोर्ट ने आरोपित का डीएनए सैंपल करने के आदेश दिए हैं। जेल अधिकारियों की अनुमति के बाद टीम ने घंटाभर में सैंपल लिया। इसके बाद लखनऊ लौट गई। आरोपित किसी अन्य केस के कारण बागपत जेल में रोका गया है। जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर बंदी के डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

सिपाही की गिरफ्तारी से बच रही बागपत की बिनौली पुलिस

बागपत। बड़ौत क्षेत्र के रहने वाले एक गांव के युवक ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि इसी साल 14 अगस्त को उसके गांव के विशेष संप्रदाय के चार युवकों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। घटना का मुकदमा आरोपितों के खिलाफ बिनौली थाने में दर्ज कराया गया था। आरोपितों में एक यूपी पुलिस का सिपाही भी है, जिसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है और अभी तक सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिपाही मुरादाबाद जनपद में तैनात है जो कई बार गांव में भी आ जाता है समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीडि़त ने आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। सीओ बागपत अनुज मिश्रा का कहना है कि घटना की विवेचना चल रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी