करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जल्द गति पकड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:10 AM (IST)
करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पकड़ेगा रफ्तार
करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

जेएनएन, मेरठ। मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जल्द गति पकड़ेगा। इसके लिए हाईवे पर नाप-तौल शुरू हो गई है। किनारों पर उगी घास को भी साफ कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट पर 780 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हाईवे पर जर्जर पुल और पुलिया का निर्माण भी इसमें शामिल है। इसके बाद हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के यात्रियों का सफर सुगम होगा।

एनएचएआइ मार्ग चौड़ीकरण का काम मार्च में शुरू कराना चाहता था। लॉकडाउन के चलते काम में देरी हो गई। मार्ग को छह लेन बनाने के लिए दोनों ओर चौड़ीकरण किया जाएगा। कंकरखेड़ा बाईपास से शामली के यमुना ब्रिज तक मार्ग का चौड़ीकरण होगा और मार्ग में पड़ने वाले सभी नये और पुराने 19 पुलों को भी छह लेन किया जाएगा।

इनका कहना है..

हाईवे चौड़ीकरण के लिए पैमाइश कराई जा रही है। जमीन पर पिलर पहले ही लगाए जा चुके हैं। शामली में यमुना पुल से आगे का निर्माण हरियाणा सरकार कराएगी। 86 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

-एसके मिश्रा, पीडी, एनएचएआइ बागपत मार्ग व नालियों की सफाई कराई

जेएनएन, मेरठ। जानी खुर्द क्षेत्र के गांवों में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की गलियों व नालियों की सफाई की गई।

रसूलपुर धौलड़ी गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार व जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। करीब 50 कर्मचारियों ने नालों, नालियों व रास्तों की सफाई की। अभियान के बाद पंचायतघर पर बैठक कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, पांचली खुर्द गांव में भी ग्राम प्रधान पति अनिल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मजदूरों ने गांव के रास्तों व नालियों की सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

chat bot
आपका साथी