जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो गृहयुद्ध के होंगे हालात: अनिल

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले आठ वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो गृहयुद्ध के होंगे हालात: अनिल
जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो गृहयुद्ध के होंगे हालात: अनिल

मेरठ,जेएनएन। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले आठ वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जागरूकता अभियान छेड़े हुए हैं। इसी के तहत हापुड़ रोड स्थित लोहिया फार्म हाउस में शनिवार को आयोजित जनसभा में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सशक्त कानून अगर नहीं बना तो भविष्य में देश में भी गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।

बतौर मुख्य अतिथि अनिल चौधरी कहा कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करने का वक्त आ गया। नई पीढ़ी के भविष्य को बचाने और संवारने का समय है। कार्यक्रम अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ ने की। संचालन जिलाध्यक्ष चहन सिंह व राजेंद्र गुर्जर ने किया।

संगठन के उप्र प्रदेश के मुख्य संरक्षक अमन चौधरी, प्रदेश प्रभारी रविद्र गुर्जर जनपद में 10जागरूक जनसभाएं करने का भी ऐलान किया।

-ये रहे मौजूद

फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य महामंत्री विपेंद्र सुदा वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव विनोद भाटी, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा, विनोद गिरि, योगेंद्र अरोड़ा, अतुल जैन, संजय त्यागी, मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता, गोपाल, रामपाल सिंह पाल, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी आदि मौजूद रहे।

13 वर्ष की उम्र में कश्मीर छूटा, अब कहां जाएंगे

फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनका परिवार रहता था और जमीन जायदाद व बागान थे लेकिन उन्हें जबरदस्ती धर्म विशेष के धाíमक नारों को बोलने के लिए मजबूर किया और नहीं बोले तो रात में भूसे की तरह ट्रकों में जान बचाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया गया। अब यह हालात यहां भी हो रही हो रहे हैं। यहां से कहां जाएंगे यह सभी के लिए चितन का विषय है।

.

chat bot
आपका साथी